फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tender process started again for construction of 100 bed hospital

Shahjahanpur News: सौ बेड के अस्पताल निर्माण के लिए दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू

Thu, 02 Nov 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tender process started again for construction of 100 bed hospital
शाहजहांपुर में राजकीय मे​डिकल कॉलेज में 100 बेड का अस्पताल का निर्माण रुका है। संवाद। फाइल फोटो
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल काॅलेज में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण तीन महीने से बंद है। सुस्त कार्य के चलते पिछले माह शासन ने फर्म अनिल कुमार एंड कंपनी का अनुबंध समाप्त कर दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम ने दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी सप्ताह टेंडर की विज्ञप्ति जारी हो सकती है।
विज्ञापन


2016 में राजकीय मेडिकल कॉलेज की नींव रखने के साथ ही 100 बेड अस्पताल का कार्य शुरू कराया गया था। दोनों ही निर्माण के लिए 193 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। जिगनेरा में कॉलेज बनकर तैयार हो गया, लेकिन अस्पताल के भवन का निर्माण सुस्त गति से होता रहा। 2018 में भवन बनकर तैयार होना था, लेकिन 2023 तक मात्र 30 प्रतिशत ही काम पूर्ण हो सका। प्राचार्य के बार-बार पत्राचार करने के साथ ही वित्त मंत्री, प्रमुख सचिव ने कई बार यहां निरीक्षण भी किया लेकिन कार्य में तेजी नहीं आई। तीन महीने से बिल्कुल काम बंद पड़ा था। इस पर अक्तूबर में राज्य निर्माण निगम ने फर्म का अनुबंध समाप्त कर दिया। अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही नई फर्म से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेड को लेकर अक्सर मारामारी रहती है। अस्पताल में बेड नहीं होने से मरीजों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ता है। बेड नहीं होने से स्ट्रेचर पर उपचार किया जाता है। अधिकारी भी जगह नहीं होने की बात कहते हुए बेड बढ़ाने की बात पर हाथ खड़े कर देते हैं। 100 बेड का अस्पताल बनने से बेड की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed