फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tenant fled with jewelry and a bike worth lakhs.

Shahjahanpur News: लाखों के जेवर और बाइक लेकर भाग गया किरायेदार

Sat, 08 Aug 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tenant fled with jewelry and a bike worth lakhs.
बंडा (शाहजहांपुर)। पुवायां मार्ग पर रह रहे सराफा व्यापारी सौरभ कुमार के घर रह रहा किरायेदार उनके स्टोर रूम का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवरों से भरा थैला और मकान मालिक की बाइक लेकर पत्नी और बच्चे सहित भाग गया।
विज्ञापन

सौरभ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके मकान में तीन माह से पंजाब के जालंधर जिले के भोगपुर मुमंदपुर गांव का गुरपिंदर सिंह अपनी पत्नी लखवीर कौर और बेटी के साथ किराये पर रह रहा था। वह चार अगस्त की शाम मकान में बने स्टोर रूम में सोने-चांदी के जेवरों का थैला रखकर अपने घर शाहजहांपुर चले गए। दूसरे दिन लौटने पर उन्होंने बाइक नदारद देखी और स्टोर रूम में थैले में रखा करीब 11 लाख रुपये का जेवर भी नदारद मिला। किरायेदार गुरपिंदर काे फोन लगाया तो उसका फोन भी बंद मिला। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed