फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tempo overturned due to roadways bus collision, five members of the same family injured

रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो पलटा, एक परिवार के पांच सदस्य घायल

Mon, 10 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned due to roadways bus collision, five members of the same family injured
तिलहर में हाईवे पर रोडवेज बस और टेंपो की हुई टक्कर। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार की शाम रोडवेज की बस की टक्कर से टेंपो पलट गया। इससे टेंपो में बैठे एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बरेली के बिशप इंटर कॉलेज के कर्मचारी राजीव सिंह परिवार के साथ ससुराल हरदोई के मझला ईसाईपुरवा गए थे। रविवार को वह पत्नी अंकिता, पुत्र रूपेंद्र, पुत्री कैथरीन व आराधना के साथ टेंपो से बरेली लौ ट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे तिलहर में बिलहरी गांव मोड़ के आगे एक ढाबे के सामने बरेली की ओर से आ रही सीतापुर डिपो की जनरथ रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो हाईवे पर ही पलट गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने टेंपो सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला। ढाबा स्वामी जिला पंचायत सदस्य सौरभ सिंह गांधी ने घायलों को तिलहर सीएचसी पहुंचाया। चालक बस छोड़ कर चला गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हाईवे पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed