{"_id":"a8d48dc433a25fd115fe819c32b71a03","slug":"tempo-died-aged-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की टक्कर से वृद्ध की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 21 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में रहने वाले 60 वर्षीय नत्थू शाह शनिवार को ईदगाह के पास तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव मिश्रीपुर निवासी नत्थू शाह भीख मांगकर परिवार का गुजारा करते थे। शनिवार की सुबह वह घर से भीख मांगने के लिए निकले थे। इर्दगाह के पास सामने से आए तेज रफ्तार टेंपो ने उनके टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार टेंपो चालक से समझौते के प्रयास में लगे रहे। टेंपो चालक जिला अस्पताल से भाग गया। रविवार की सुबह मृतक के परिवार वालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। नत्थू शाह के बेटे कल्लू शाह की कई साल पहले मौत हो चुकी है। कल्लू की पत्नी बिस्मीलन तीन लड़की और तीन लड़के हैं। जिनकी परवरिस नत्थू खां भीख मांग कर रहे थे। उनकी मौत से कल्लू के परिवार के आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।