फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temple shifting work will be done under the supervision of CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा हनुमान मंदिर शिफ्टिंग का काम

Sat, 24 Sep 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:58 AM IST
सार

प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाकर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की निगरानी शुरू कर दी है।शुक्रवार को भी मंदिर के अंदर फर्श की खोदाई का काम जारी रहा।पुजारियों ने बताया कि मंदिर का निर्माण धीरे-धीरे होता रहा इसलिए पुराने भवन में कहीं भी बीम नहीं डाली गई है।

विज्ञापन
Temple shifting work will be done under the supervision of CCTV cameras
मंदिर के अंदर जैक लगाकर फसज् की खुदाई करते मजदूर - फोटो : SHAHJAHANPUR

विस्तार

तिलहर। प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाकर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर की निगरानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी मंदिर के अंदर फर्श की खोदाई का काम जारी रहा। इस दौरान मंदिर की दीवार पर दो स्थानों में दरार नजर आई है। एनएचएआई ने इस पर निशान लगा दिए हैं। भवन में बीम का फंसाव न होने के कारण दीवारों के चटकने का खतरा है।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन बनने की राह में बाधा में बन रहे कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर को पीछे खिसकाने का कार्य किया जा रहा है। काम की निगरानी के लिए प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को मंदिर की पश्चिमी दीवार पर हनुमान मूर्ति के समीप इसी दीवार पर पीछे सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है। वहीं मंदिर में फर्श की खोदाई का काम जारी रहा।
विज्ञापन

पश्चिमी दीवार दो स्थानों पर क्रैक नजर आया। पुजारियों ने बताया कि मंदिर का निर्माण धीरे-धीरे होता रहा इसलिए पुराने भवन में कहीं भी बीम नहीं डाली गई है। कर्मचारी ने बताया कि मंदिर की दीवार पहले से ही चटकी हुई थी। दोनों स्थानों पर काली इंक से निशान लगा दिया गया है जिससे सावधानीपूर्वक कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed