फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temperatures will cross 40 in three days, Meteorological Department has issued an alert

Shahjahanpur News: तीन दिन में पारा पहुंचेगा 40 के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 06 Apr 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Temperatures will cross 40 in three days, Meteorological Department has issued an alert
सदर क्षेत्र में कपड़े से मुंह ढककर तेज धूप का बचाव करते हुए जाती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि से रात में गर्माहट बढ़ी है। शनिवार को दिन में तेज धूप के साथ गर्म हवा का असर रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। गर्म हवा का भी असर बढ़ेगा।
विज्ञापन

भारत मौसम विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी किए गए अलर्ट में बताया गया कि आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। विभाग की ओर से गर्मी से बचाव के निर्देश जारी किए गए हैं। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में औसत तापमान अधिकतम 36.3 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहता है। उन्होंने बताया कि वातावरण में नमी 13 प्रतिशत है। वायुदाब 10 मिलीबार घटा हुआ है। इससे हल्के बादल रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और गर्म हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed