फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tehsildar imposed a ban on dumping domestic waste in the pond

Shahjahanpur News: तालाब में घरेलू कचरा डालने पर तहसीलदार ने लगाई रोक

Sun, 24 Aug 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar imposed a ban on dumping domestic waste in the pond
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित रमबगिया के तालाब को पाटने के लिए उसमें नगर का कचरा डालने पर तहसीलदार ने शनिवार को रोक लगा दी।
विज्ञापन

शारदा नहर पुल के पास स्थित इस तालाब को पाटने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों से उसमें रोजाना घरेलू कचरा डाला जा रहा था। इससे नगर में जलभराव की समस्या गंभीर होने के साथ हाईवे पर दुर्गंध से लोगों का निकलना कठिन हो गया था। धूप निकलने पर तालाब में कचरा सड़ने से आसपास रहने वाले परिवारों में कई बीमारियां भी फैल रही थीं।
विज्ञापन

शनिवार को थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में तिलहर से आए तहसीलदार दीपेंद्र कुमार के समक्ष नगर के लोगों ने यह समस्या रखी। तहसीलदार ने लेखपाल अनुराग को मौके पर भेजकर जांच कराई। बाद में लेखपाल की जांच आख्या के आधार पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम को तालाब में नगर का कचरा नहीं डालने का आदेश जारी किया। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारियों को तालाब में कचरा डालने से रोक दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed