फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager who went fishing died due to drowning, maternal grandfather also died due to shock

Shahjahanpur News: मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत, सदमे से नाना ने भी दम तोड़ा

Fri, 05 Jul 2024 05:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 05 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went fishing died due to drowning, maternal grandfather also died due to shock
शांतिपुरम स्थित घर पर  गमगीन बैठे मृतक शाहनूर के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। शहर के शाहबाजनगर रोड स्थित मदरसा जामिया फातिमा के पास रहने वाले अख्तर के 13 साल के पुत्र शाहनूर की ढाका तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपने मोहल्ले के दोस्त के साथ मछली पकड़ने के लिए गया था। उसकी मौत के सदमे से नाना बेचेशाह ने भी दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को नाना और नाती का जनाजा एक साथ निकला तो मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब पांच बजे शाहनूर दोस्त के साथ मोहल्ले में स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। वहां मछली न मिलने पर दोनों मोहल्ला निसरजई में रेलवे लाइन के किनारे ढाका तालाब की ओर चले गए। गहराई में जाने से शाहनूर पानी में डूब गया। उसके डूबने के बाद दोस्त वहां से भाग आया।
विज्ञापन

दोपहर बाद तक शाहनूर के घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों में पता करने पर कोई सुराग नहीं मिला। शाम को अशफाक नगर चौकी पर तहरीर दी गई। दरोगा ने मोहल्ले में पहुंचकर शाहनूर के साथ गए किशोर से पूछताछ की तो उसने ढाका तालाब में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद तालाब में तलाश शुरू की गई। सदर इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बमुश्किल रात करीब एक बजे उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार को शव घर में पहुंचा। नाती शाहनूर के शव को देखकर नाना बेचेशाह ने सदमे से दम तोड़ दिया। मृतक के भाई अफजाल ने बताया कि बेचेशाह का शाहनूर से काफी स्नेह था। वह उसका काफी ख्याल रखते थे। शाम को दोनों के जनाजे एक साथ निकले तो लोगों की आंखें भर आईं। उन्हें पास के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। शाहनूर चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed