फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager dies of fever in Nigohi area

निगोही इलाके में बुखार से किशोरी की मौत

Mon, 24 Aug 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies of fever in Nigohi area
निगोही (शाहजहांपुर)। कोराना संक्रमण के बीच निगोही इलाके में बुखार महामारी का रूप लेता जा रहा है। रविवार को ढकिया तिवारी गांव में बुखार से एक और किशोरी की मौत हो गई जबकि कई लोग बीमार हैं। वहां स्वास्थ्य टीम द्वारा 107 लोगों की जांच की गई, जिनमें 26 लोगों को मलेरिया बुखार पाया गया। अब तक निगोही क्षेत्र में बुखार 12 लोगों को निगल चुका है।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र के गांव ढकिया तिवारी निवासी ओमप्रकाश की 17 वर्षीय पुत्री प्रीति को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने उसे एक निजी चिकित्सक से दवा दिलाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। शनिवार 22 अगस्त की दोपहर प्रीति को ठंड के साथ तेज बुखार आया। इस पर परिजन उसे गांव मियांपुर दिखाने ले गए, जहां रविवार सुबह चार बजे प्रीति की मौत हो गई। ढकिया तिवारी गांव में इससे पहले विवेक और दीपक सहित तीन लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

लगातार बुखार बढ़ने के चलते डॉ. जीशान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार पूर्वाह्न 11 बजे ढकिया तिवारी गांव पहुंची। वहां शाम करीब चार बजे तक टीम ने 107 लोगों का चेकअप किया और दवाएं दीं। इन सभी 107 लोगों की जांच की गई, जिनमें 26 लोगों को मलेरिया बुखार निकला। इनमें गजेंद्र, उर्मिला, गनेश, लौंगश्री, कांती देवी, नितीश आदि शामिल हैं। टीम में डॉ. अमन खान, एलटी मंजेश वर्मा व शोभित भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतेनी और मोहरतला में हुई आठ मौतें
ढकिया तिवारी के पड़ोस के छतेनी गांव में शनिवार को शाहिदा और इससे एक दिन पहले उसकी बेटी जोया की बुखार से मौत हो गई थी। वहीं मोहरतला गांव में मंगली प्रसाद सहित छह लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। इसके चलते गांव वालों में बुखार को लेकर दहशत का माहौल बन गया है।
पूछताछ करने पर परिवार वालों ने बताया कि प्रीति की मौत बुखार से हुई है। ढकिया तिवारी गांव में 107 लोगों की जांच की गई, जिनमें 26 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई है।
- डॉ. जीशान, सीएचसी निगोही प्रभारी
जैतीपुर इलाके में बुखार के 259 मरीज मिले, 14 को मलेरिया निकला
जैतीपुर। इलाके में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले तीन दिनों में आठ गांवों के लोगों की जांच की। इस दौरान 259 मरीज बुखार के पाए गए, जिनमें 14 मरीजों को मलेरिया निकला।

जैतीपुर इलाके में भी बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई गांवों में बुखार के मरीज हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिहारीपुर नवादा गांव जाकर 104 लोगों की जांच की, जिनमें बुखार के 31 मरीज मिले। उनकी आरटी पीसीआर और मलेरिया की जांच की गई। चेकअप के साथ मरीजों को दवा भी दी गई। नवादा अली अकबरपुर गांव में डॉ. अरुण यादव की टीम ने चेकअप किया। डॉ. आशीष वर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने गांव पिटरहाई में 120 मरीज देखे, जिनमें बुखार के 30 मरीज मिल और दो को मलेरिया निकला। सभी मरीजों को जांच के उपरांत दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने ग्रामीणों को सचेत किया कि अपने घर के आसपास जलभराव न होने दें। अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और रात को मच्छरदानी लगाकर सोयें।
स्वास्थ्य टीमें लगातार क्षेत्र में जांच कर रही हैं। दवाएं भी वितरित की जा रहीं हैं। पितरहाई गांव में दो लोगों को जांच में मलेरिया पाया गया है।
- डॉ. लईक अहमद, सीएचसी प्रभारी जैतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed