फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager dies due to tractor-trolley collision of Kanwariyas

कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत

Mon, 01 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to tractor-trolley collision of Kanwariyas
विनय का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। शाहजहांपुर रोड पर साइकिल सवार विनय (14) को कांवड़ियों से भरी ट्रॉली की टक्कर लग गई। हादसे में किशोर की मौत हो गई। गांव वालों ने चालक को ट्रैक्टर समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रमोद कुमार पत्नी व छोटे बेटे हर्षित के साथ क्षेत्र के गांव मड़ैया गुजरान में रहते हैं। उनका एक मकान गांव कलक्टरगंज में है। यहां उनके भाई उदयभान व बेटियां कविता, सुमन व निशा आदि रहते हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कक्षा पांच पास करने के बाद अगली कक्षा में दाखिला कराने को प्रमोद ने अपने 14 वर्षीय बेटे विनय को भी कलक्टरगंज में रह रहीं बहनों के पास भेज दिया। शनिवार शाम विनय घर से करीब एक किलोमीटर दूर विश्रामनगर में अपने साथी के साथ दावत खाकर साइकिल से लौट रहा था। रात साढ़े नौ बजे शाहजहांपुर रोड पर घर से कुछ दूरी पर गोला से लौट रहे कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ओवरटेक करने के प्रयास में विनय को टक्कर मार दी। विनय साइकिल समेत दूर जाकर गिरा। विनय को सीएचसी लाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एंबुलेंस की चपेट में आकर बालिका घायल
रविवार सुबह करीब आठ बजे अल्हागंज के गांव ठिगरी निवासी राजीव कश्यप की 11 वर्षीय बेटी वर्षा गोबर डालने के बाद फर्रुखाबाद हाइवे को पार कर रही थी। तभी जलालाबाद की तरफ से आई एंबुलेंस की चपेट में आकर वह घायल हो गई। परिजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed