फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager dies due to falling of mud mold, two injured

मिट्टी की ढांग गिरने से किशोरी की मौत, दो घायल

Mon, 14 Mar 2022 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to falling of mud mold, two injured
जैतीपुर। क्षेत्र के गांव मरुआझाला में मिट्टी लेने गई 17 वर्षीय पूजा समेत तीन बच्चों पर ढांग गिर गई। मिट्टी में दबकर पूजा की मौत हो गई। श्लोक और अजयराज चोटिल हो गए। परिजन ने शाम को सूरज डूबने से पहले मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ताराचंद्र की बेटी पूूजा रविवार को दोपहर पड़ोस के 12 वर्षीय श्लोक व आठ वर्ष के अभयराज के साथ मिट्टी लेने के लिए गई थी। होली का त्योहार को देखते हुए कच्चे मकान की लिपाई-पुताई के लिए तीनों गांव से कुछ दूरी पर पीला मिट्टी खो रहे थे। तभी तीनों के ऊपर ढांग गिर गई। इससे वह मिट्टी के नीचे दब गए। ढांग गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने मिट्टी को जल्दी से हटाकर तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इस बीच पूजा की मौत हो गई। जबकि, श्लोक और अभयराज को भी चोटें आई थी। बेटी की मौत की खबर से सुनकर परिजन बिलख पड़े। कुछ देर में घर में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका के भाई राजेंद्र ने बताया कि पूजा सबसे छोटी थी। वह एक बार मिट्टी ले आई थी। दोबारा से मिट्टी भरने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पूजा के पिता ताराचंद्र की चार साल पहले सांस की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसके बाद भाई वीरेंद्र की पत्नी की प्रसव होने के दौरान मौत हो गई थी। पिछली साल 28 जनवरी को भाई राजेंद्र की पत्नी की ह्दयगति रुकने से निधन हो गया था। गमी के बाद पहली होली के कारण रविवार को कई रिश्तेदार घर पर आए थे। मां सावित्री मेहमानों के लिए खाना बना रही थी। तभी पूजा ने मां से पूछकर मिट्टी लेने के लिए चली गई। पूजा की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed