फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenage girls must get the cervical cancer vaccine.

Shahjahanpur News: सर्वाइकल कैंसर का टीका जरूर लगवाएं किशोरियां

Tue, 28 Apr 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Teenage girls must get the cervical cancer vaccine.
मोहल्ला अलीजई ​स्थित नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम म
शाहजहांपुर। सरकार ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीकाकरण शुरू किया है। 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए। यह बात डिप्टी सीएमओ डॉ. आसिफ अली ने कही। वह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में करीब 60 छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में टीका लगाया जा रहा है। इस आयु वर्ग की हर किशोरी को यह टीका जरूर लगवाना चाहिए। उन्होंने अन्य टीकाकरण की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बारे में अपने अभिभावकों को भी बताएं और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें ताकि कोई भी टीकाकरण से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने अधिकतर महिलाओं में पाई जाने वाली रक्त की कमी की समस्या पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयरन की दवा नियमित तौर पर खानी चाहिए। सप्ताह में एक बार दवा खानी होती है जिसे नींबू-पानी के साथ लेने से ज्यादा फायदा होता है। उन्होंने गर्मी से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समय मौसम काफी गर्म होने के कारण शरीर में निर्जलीकरण की समस्या हो जाती है। अनदेखी करने पर यह गंभीर रूप भी ले सकती है। इससे बचाव के लिए धूप में बहुत आवश्यक होने पर ही निकलें। साथ ही अगर लंबी दूरी तय करनी है तो बीच में रुक-रुककर चलें। छांव में खड़े होकर थोड़ी देर सुस्ता लें।
शरीर में पानी की कमी होने पर एक लीटर पानी में एक पैकेट ओआरएस घोलकर धीरे-धीरे पीते रहें। इससे तुरंत आराम मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ओआरएस न मिले तो एक गिलास पानी में एक चम्मच शक्कर और एक चुटकी नमक घोलकर पी लें। अगर इसके बाद भी आराम न मिले तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
उन्होंने कहा कि इन दिनों लू लगने के मामले भी बढ़े हैं। उन्होंने लू के लक्षण बताते हुए कहा कि अगर किसी को लू लगने की आशंका है तो उसे तत्काल ऐसे स्थान पर लिटाएं जहां ठंडक हो। बर्फ से उसकी सिकाई कर सकते हैं। यह प्राथमिक इलाज है और मरीज को तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए वरना हालत ज्यादा खराब हो सकती है।

उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए हल्के सूती कपड़े पहनने चाहिए। दिन में बार-बार पानी पीएं। कम से कम पांच-छह लीटर पानी पीना चाहिए। छात्राओं ने इस दौरान उनसे स्वास्थ्य संबंधी तमाम प्रश्न पूछे जिनका डिप्टी सीएमओ ने जवाब दिया। डिप्टी सीएमओ ने छात्राओं को अखबार पढ़ना क्यों जरूरी है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव संबंधी जानकारी भी दी। प्रधानाचार्य शाइस्ता नसीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed