{"_id":"6a5150832cc2bee56a0f5d7d","slug":"teenage-girl-strangled-to-death-accused-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-178614-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गला दबाकर किशोरी की कर दी थी हत्या...आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गला दबाकर किशोरी की कर दी थी हत्या...आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ऋतिक। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने शुक्रवार दोपहर किशोरी की मौत के मामले में नामजद श्यामतगंत गौटिया निवासी ऋतिक को डबल स्टोरी स्थित बड़ी मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने किशोरी का अपहरण करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी।
19 जून 2025 को बबली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 17 वर्षीय बड़ी बेटी अंजली बच्चों के लिए समोसे लेने जाने की बात कहकर गई थी। 22 जून को थाना सिंधौली क्षेत्र में बेटी का शव नहर किनारे मिला था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस को ऋतिक की लोकेशन घटनास्थल पर मिली थी।
शुक्रवार को आरोपी ऋतिक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह अंजली को पहले से जानता था। उनके बीच बातचीत होती थी। घटना वाले दिन वह अंजली को बाइक पर बैठाकर कोरोकुइयां नहर के पास गया था। वहां पर विवाद होने पर उसने अंजली की गला दबाकर और पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दर्ज प्राथमिकी में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। युवती की डीएनए रिपोर्ट आनी बाकी है।