{"_id":"6a0df45cb19d3886d4020bdd","slug":"teenage-girl-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-by-a-dupatta-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-173848-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, दुपट्टे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, दुपट्टे से लटका मिला शव
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। भोजपुर गांव में राजेंद्र कुमार की 17 वर्षीय पुत्री कोमल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बुधवार को सुबह घर के अंदर कमरे में सीलिंग फैन के कुंडे में दुपट्टे से लटका मिला। जानकारी पाकर गांव पहुंचीं सीओ इशिता सिंह को परिजनों ने बताया कि वह छह माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी।
राजेंद्र ने सीओ को बताया कि उनकी पुत्री कोमल परिजनों के साथ सोमवार को मदनापुर क्षेत्र के गांव नवादा रुद्रपुर एक शादी में गई थी। शादी से लौटने के बाद बुधवार को सुबह 8:30 बजे घर के सब लोग खेतों में काम करने चले गए और कोमल घर में अकेली थी।
खेत से वापस घर आने पर पुत्री को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में कमरे में उसका शव फंदे से लटके देखा। उन्होंने यह भी बताया कि कोमल मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका पिछले छह माह से लखनऊ से इलाज चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि कोमल मानसिक रूप से बीमार थी और शायद इसीलिए उसने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।