फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenage girl beaten to death while talking on phone, accused father arrested

Shahjahanpur News: फोन पर बात करता देख किशोरी को पीटकर मार डाला, आरोपी पिता गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl beaten to death while talking on phone, accused father arrested
रोजा के सुतनेरा गांव में किशोरी की हत्या के मामले में जांच करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीड
रोजा (शाहजहांपुर)। रोजा के सुतनेरा गांव में मंगलवार सुबह रूबी (17) की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक फोन पर किसी से बात करता देखने से गुस्साए पिता नूर मोहम्मद ने गुस्से में पीटने के साथ ही लाठी से गर्दन दबा दी। सिर में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि देर शाम आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले नूर मोहम्मद बेटी रूबी के अलावा बेटा कुर्बान और बहू सलमा हैं। एसपी ने बताया कि जांच से पता चला कि रूबी का दिल्ली में रह रहे अरमान नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिद पर भाई कुर्बान ने रूबी के नाबालिग होने के बावजूद उसका रिश्ता अरमान से तय कर दिया था। इसके बावजूद वह दूसरे लड़कों से बात करती थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चाय-नाश्ता करने के बाद नूर मोहम्मद खेत पर, बेटा कुर्बान ऑटो चलाने के लिए रवाना हो गया। बहू सलमा गांव के ही एक घर में सबमर्सिबल पर कपड़े धोने के लिए चली गई। करीब साढ़े दस बजे जब नूर मोहम्मद खेत से वापस घर आए तो देखा कि बेटी रूबी किसी से फोन पर बात कर रही थी। टोकने पर रूबी ने अपने पिता को अपशब्द कह दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज नूर मोहम्मद ने कोने में रखी लाठी उठाई और रूबी को पीटना शुरू कर दिया। लाठी के वार से रूबी का सिर फट गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। नूर मोहम्मद का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने लाठी को बेटी की गर्दन पर रख दिया। वहीं, घर में शोर-शराबा सुनकर घर आई बहू सलमा ने ससुर को रोका, लेकिन तब तक रूबी की मौत हो चुकी थी। बुधवार को पोस्टमॉर्टम होने से ही स्पष्ट होगा कि मौत चोटों से हुई या गर्दन दबने से। हालांकि अभी सिर में चोटों के कारण जान जाने की बात मानी जा रही है। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। लाठी को कब्जे में ले लिया है।
--
बेटी को मारने के बाद बहू से बोला ससुर, जो किया अच्छा किया... तुम्हारा कुछ नहीं होगा
रोजा (शाहजहांपुर)। रोजा के सुतनेरा गांव में मंगलवार की सुबह नूर मोहम्मद ने बेटी रूबी को डंडे से पीटकर मार डाला। बहू सलमा ने बताया कि वह कपड़े धोने के लिए गई हुई थी। जब लौटी तो देखा कि ससुर के हाथ में डंडा था। उनसे कहा कि यह क्या कर दिया। ससुर ने जवाब दिया कि हमने जो किया अच्छा किया, तुम्हारा कुछ नहीं होगा। इस घटना से तुम लोगों का कोई लेना-देना नहीं है। बोले-हम लोगों से चिल्ला-चिल्लाकर कह देंगे रूबी को हमने मारा है।
हत्या के बाद सलमा ने पुलिस को बताया कि ननद रूबी की आदतें काफी गलत थीं। वह पिता से कहती थी हम तुम्हारी औलाद नहीं, तुम हमारे बाप नहीं। जो भी दिल करेगा, हम वही करेंगे। ननद दिल्ली में रहकर अरमान नाम के युवक से बात करती थी। शादी की जिद करने पर पति ने उसकी शादी, उसके प्रेमी के साथ तय कर दी थी, लेकिन ससुर की मर्जी नहीं थी। रिश्ता तय होने के बाद भी वह कई लोगों से बात करती थी, जो ठीक नहीं था।
--
हाथ पर मेहंदी से लिख रखा था प्रेमी का नाम
रूबी का करीब दो साल से गांव के ही रहने वाले युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक दिल्ली में रह रहा है। रूबी ने हाथ पर मेहंदी से अपना व प्रेमी युवक का नाम लिख रखा था। उसके ऊपर दिल भी बना दिया था।
--
पिता से करती थी अनाप-शनाप बात
मृतका की भाभी सलमा ने बताया कि ननद की आदतें ठीक नहीं थी। वह ससुर को अनाप-शनाप कहती थी। इससे ससुर नाराज रहते थे। कई बार पिता ने उसके पास मिले मोबाइल तोड़कर तालाब में फेंक दिए थे।
--
दो मोबाइल किए बरामद
हत्या के बाद पुलिस ने तलाशी ली। तब मृतका के पास दो मोबाइल मिले। पुलिस ने दोनों मोबाइलों को अपने कब्जे में ले लिया। अब पुलिस मोबाइल के नंबरों की सीडीआर निकलवाएगी। इससे साफ होगा कि वह उसकी किस-किस से बात करती थी।
--
नौ साल पूर्व हो गई थी मां की मौत
मृतक की मां की मौत करीब नौ साल पूर्व हो गई थी। पिता ने ही उसे पालापोसा था। वह पिता की बिल्कुल बात नहीं मानती थी। बतातें हैं कि कई वर्ष पहले नूर मोहम्मद राजस्थान में काम करने गए। वहीं से कुर्बान को गोद ले लिया था। कुर्बान उनकी काफी इज्जत करता था।
--
पहले भी हो चुकी घटनाएं
--
गर्भवती होने पर पिता ने बेटी को मार दिया था
सन 2020 में सिंधौली क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। पिता को अपनी पुत्री पर अवैध संबंधों का शक था। पिता को सूचना मिली कि उसकी नाबालिग पुत्री गर्भवती हो गई है। इससे नाराज होकर पिता ने नाबालिग पुत्री को मौत के घाट उतार दिया था।

--
प्रेमी से शादी की जिद पर दी थी बेटी की हत्या

थाना परौर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने 16 साल की बेटी की हत्या कर दी थी। उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बेटी प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी।

रोजा के सुतनेरा गांव में किशोरी की हत्या के मामले में जांच करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीड

रोजा के सुतनेरा गांव में किशोरी की हत्या के मामले में जांच करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीड

रोजा के सुतनेरा गांव में किशोरी की हत्या के मामले में जांच करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीड

रोजा के सुतनेरा गांव में किशोरी की हत्या के मामले में जांच करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed