{"_id":"6731f6b4144da7d9bd0b1faa","slug":"teen-accused-sanitation-worker-of-molestation-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-131012-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी ने सफाई कर्मी पर लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी ने सफाई कर्मी पर लगाया छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पॉवर केबिन के पास 14 वर्षीय किशोरी से सफाईकर्मी ने बैठने की वजह पूछी तो उसने छेड़खानी का आरोप लगा दिया। रेलवे पुलिस ने कर्मचारी की पहचान कराकर हिरासत में ले लिया। फिर दोनों की गलतफहमी दूर कराई गई। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हरदोई जिले की रहने वाली किशोरी परिजनों से नाराज होकर बैग में कपड़े भरकर स्टेशन पर आ गई। सुबह करीब नौ बजे वह पॉवर केबिन के पास बैठी थी। वहां सफाई कर्मचारी आया। दोनों में कुछ बातचीत हुई। इसके बाद किशोरी ने जीआरपी थाने में जाकर छेड़खानी होने की जानकारी दी। इसके बाद अनाउंस कर कर्मचारियों को जीआरपी थाने में बुलाया गया।
किशोरी ने आरोपी सफाईकर्मी को पहचान लिया। कर्मचारी ने बताया कि उसने मात्र बैठने की वजह पूछी थी। रेलवे पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो वह भी सही तरीके से बात नहीं बता पाई। बमुश्किल स्वीकार किया कि वह घर से नाराज होकर आई है। इस पर उसके परिजनों से संपर्क साधा गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। छेड़खानी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।