{"_id":"6a398f46d3253986f1081f5c","slug":"team-constituted-to-investigate-the-installation-of-interlocking-tiles-on-private-land-using-government-funds-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-176925-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सरकारी धन से निजी जमीन पर इंटरलाकिंग लगवाने की जांच के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सरकारी धन से निजी जमीन पर इंटरलाकिंग लगवाने की जांच के लिए टीम गठित
विज्ञापन
खुटार। गांव महेशापुर निवासी हरनाम सिंह की शिकायत पर बीडीओ ने सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच के लिए टीम गठित की है।
हरनाम सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी गांवसभा में सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए निजी भूमि पर इंटरलाॅकिंग कार्य कराया गया है। शिकायत के बाद की गई जांच में इंटरलॉकिंग कार्य को नियम विरुद्ध तरीके से कराने की बात कहते हुए भुगतान पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी भुगतान कर दिया गया।
हरनाम सिंह ने फिर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कराने और सरकारी धन के दुरुपयोग में कार्रवाई की मांग की। बीडीओ आशीष सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी रघुनंदन लाल, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता देवेंद्र कुमार, कंस्लेटिंग इंजीनियर शुभम मिश्रा की टीम गठित की गई है। टीम से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद