{"_id":"66511ee466039e4fde07a064","slug":"teachers-will-have-to-send-photo-of-prayer-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-119228-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षकों को भेजनी होगी प्रार्थना सभा की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षकों को भेजनी होगी प्रार्थना सभा की फोटो
Sat, 25 May 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 25 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में सुबह देर से पहुंचने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसेगा। उन्हें अब प्रार्थना सभा की फोटो खींचकर अफसरों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजनी होगी। ऐसा न करने पर शिक्षकों को अनुपस्थित मानकर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 2720 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें साढ़े तीन लाख के करीब छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सभी स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा कराने के आदेश है, लेकिन कई शिक्षक स्कूल खुलने के समय के बाद पहुंचते हैं। उन्हें समय पर आने के लिए कई बार हिदायत दी जा चुकी है। ऐसे में नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजने के साथ ही रोजाना के फोटो को अपने टैबलेट में भी सुरक्षित रखना होगा।
यह व्यवस्था वर्ष 2024-25 के लिए जारी नए शैक्षिक कैलेंडर में की गई है, जो स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से जारी किया गया है। साथ ही सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों व डायट प्राचार्यों को भी निर्देश भेज दिया गया है। उन्होंने इसका कड़ाई से पालन कराने के भी निर्देश दिए हैं। नए कैलेंडर के अनुसार कक्षा एक से आठ तक छात्रों का सतत मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र में दो टर्म परीक्षाएं होंगी। ये परीक्षाएं अगस्त और दिसंबर में होंगी। अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होंगी। वार्षिक परीक्षाएं मार्च में होंगी। बीएसए रणवीर सिंह का कहना है कि शिक्षा महानिदेशक के निर्देशों का पालन करवाया जाएगा।