{"_id":"6153771e8ebc3e0dd378a7ae","slug":"teachers-protest-shahjahanpur-news-bly4611943183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए को ज्ञापन देकर शिक्षकों से डीबीटी पोर्टल पर डाटा फीडिंग का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए को ज्ञापन देकर शिक्षकों से डीबीटी पोर्टल पर डाटा फीडिंग का किया विरोध
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन देते शिक्षक ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से शिक्षकों से डीबीटी पोर्टल पर डाटा फीडिंग का विरोध किया और नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों से ही फीडिंग कराए जाने की मांग रखी।
सोमवार को शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिला मंत्री देवेश वाजपेयी के नेतृत्व में बीएसए सुरेंद्र कुमार से मिला और मांग पत्रों पर सार्थक समाधान न करने पर नाराजगी जताई। मांग पत्र में कहा कि विभाग द्वारा डीबीटी पोर्टल पर डाटा फीडिंग के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं, जबकि पूर्व में महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा यह कार्य बीआरसी पर नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटर से करवाने का आदेश दिया गया था।
शिक्षकों को विभाग द्वारा विभागीय कार्य के लिए कम्प्यूटर या टेबलेट नहीं दिया गया। न ही इस कार्य के लिए कोई धनराशि दी गई। शिक्षकों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण भी नहीं मिला है। ऐसे में डाटा फीडिंग कराने के लिए शिक्षकों को साइबर कैफे में जाना होगा।
विज्ञापन
शिक्षकों ने इसके साथ ही अपनी अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, यशपाल सिंह यादव आदि शामिल रहे।