फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teachers meeting

लखनऊ में रैली में जिले से जाएंगे सात हजार शिक्षक

Thu, 25 Nov 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
teachers meeting
बैठक में बोलते प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री व जिलाध्यक्ष संजय सिंह - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शिक्षक कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जिला सहकारी बैंक के अटल सभागार में हुई। इसमें 30 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाली रैैली को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। बताया कि जिले से करीब सात हजार शिक्षक रैली को सफल बनाने लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कर्मचारी प्रदेश के 10 लाख शिक्षक कर्मचारी कई वर्षों से अपनी न्यायोचित मांगों के लिए गुहार लगा रहा है, जिनकी शासन लगातार अनदेखी कर रहा है। अब प्रदेश के शिक्षक कर्मचारियों ने आरपार के आंदोलन की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य ने कहा कि प्रदेश शिक्षक कर्मचारी परिवार एकता का प्रदर्शन करेगा। अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिवार इस लड़ाई में साथ है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री देवेश बाजपेई ने कहा कि जिले से कम से कम से 7000 शिक्षक 40 बसों व सैकड़ों छोटे वाहन, रेलगाड़ी से लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, यशपाल सिंह, सरताज अली, अनुदेशक संघ के महामंत्री शोयेब अहमद, अनंत बाजपेई, नवेंदु मिश्र, अरविंद सिंह, अवनीश यादव, बृजेश कुमार वर्मा, आदेश सिंह, फुरकान रजा,विजय कांत, सीमा सिंह, नीरज सागर, सुषमा गुप्ता, बबिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed