फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teachers day celebration

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों का किया सम्मान

Mon, 06 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
teachers day celebration
शाहजहांपुर में शिक्षक दिवस पर रोटी गोदाम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका सुखमीत कौर को ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। देश के पहले उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग व शैक्षिक संस्थाओं की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग व प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से रोटी गोदाम में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि शिक्षक ही देश का भविष्य गढ़ते हैं। उनको सम्मानित करने का सौभाग्य मिलना अपने आप में एक सम्मान है। विशिष्ट अतिथि डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि हम कभी-कभी वह नहीं बन पाते जोकि बनना चाहते हैं, लेकिन आज जिस भी भूमिका में है, उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों मेें राज्य पुरस्कार से अलंकृत व संविलियन विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग की प्रधानाध्यापक सुखमीत कौर, उप्रा विद्यालय निजामपुर गौटिया के शिक्षक डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, शिक्षक अश्विनी अवस्थी, सीमा सिंह, सरताज अली, राजेश बाबू सक्सेना समेत 85 शिक्षक शामिल रहे। बीएसए सुरेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह, महामंत्री देवेश वाजपेयी, राष्ट्रीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, जिला व्यायाम शिक्षक रविंद्र प्रजापति, इमरान सईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने नवाजे माध्यमिक के 75 शिक्षक
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जीआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अरुण सागर ने 75 उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इससे पहले डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, जीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, जीआईसी कांट के प्रधानाचार्य दीपक कुमार दीक्षित ने सांसद का स्वागत किया। इस मौके पर बलवीर शास्त्री, शैलेंद्र विक्रम सिंह, प्रेमशंकर, महेंद्र कुमार, राजन प्रजापति, ज्ञानेश बाजपेई, केके शुक्ला, अमीर सिंह, डीआर वर्मा, केशव मिश्रा, डॉ. बृजेश कुमार, धीरज दीक्षित, और नक्षत्र बाजपेयी मौजूद रहे। संवाद
जनता इंटर कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस
शाहजहांपुर। जनता इंटर कालेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि व डॉ. रवि मोहन ने मां सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कॉलेज प्रबंध समिति के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह सेठ, सहायक प्रबंधक मेजर केपी अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, सचिन बाथम, प्रहलाद नरायण खन्ना, राजू, अनिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
मदरसा शिक्षकों का हुआ सम्मान
शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित मदरसा नूरुलहुदा में अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन की ओर से शिक्षक दिवस समारोह में मदरसा शिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डीएमओ वरुण सिंह ने मदरसा फैजाने मदीना के प्रधानाचार्य मौलाना बहाउद्दीन मदनी, मदरसा ऐनुल इल्म के प्रधानाचार्य जावेद अख्तर कासमी, एआईटी ग्लोबल रिसर्च एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर काजी मो. आमिर, मदरसा शिक्षक मिस्वाही, मो. जावेद खां को शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मदरसा संचालक इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां, इजहार हसन, रूखे जे़बा, शारिक अली खां, साजिद अली खां, सैयद कामरान हुसैन, ममनून खां, मुबीन खां, सैयद शारिक अली आदि मौजूद रहे। संवाद
ददरौल विधायक ने राधाकृष्णन को किया याद
शाहजहांपुर। ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह, सुमित भदौरिया, भगवानदीन कनौजिया आदि मौजूद रहे।
इन स्कूलों में भी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस पर एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, विवेकानंद विद्यापीठ, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, ज्ञान अमृत पब्लिक स्कूल, मार्गदर्शन कला प्रशिक्षण केंद्र की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान भी किया।

शिक्षकों को किया गया सम्मानित
पुवायां। अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग की पूर्व सदस्य शारदा राज के पुवायां में शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर और मल्यार्पण कर सम्मानित किया। शारदा राज ने शिक्षक राजीव मिश्रा, राजेंद्र सिंह यादव, राजीव शर्मा, आत्माराम, रमेशचंद्र, अशोक कुमार, दिलीप राना, प्रेमप्रकाश वर्मा, आशीष मौर्य, रंजीत सिंह को सम्मानित किया। मिश्रीलाल पटेल, अन्नू रस्तोगी, धर्मेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, बादाम सिंह, पतिराखन लाल गौतम, ओमपाल यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed