{"_id":"645feeadca645f60e90e30e7","slug":"teachers-car-collided-with-trolley-son-died-shahjahanpur-news-c-4-1-153584-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रॉली से टकराई शिक्षक की कार, बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रॉली से टकराई शिक्षक की कार, बेटे की मौत
Sun, 14 May 2023 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 14 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी एसपी कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता कमलेश कुमार की कार नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रॉली में टकरा गई। हादसे में उनके नौ वर्षीय पुत्र अंश वर्मा की मौत हो गई, जबकि पत्नी-बेटी और साथी शिक्षक घायल हो गए।
कमलेश जीएफ कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले दीपू की शादी के प्रीतिभोज में शामिल होने मोहम्मदी क्षेत्र के गांव पैतीपुर जा रहे थे। कार कमलेश खुद चला रहे थे। उनके बगल में बैठे शिक्षक श्रवण कुमार की गोद में उनका नौ साल का बेटा अंश था, जबकि उनकी पत्नी मीना और बेटी सौम्या पीछे वाली सीट पर बैठे थे।
मुकरमपुर से आगे खड़ी ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में सभी लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जबकि अंश की हालत गंभीर होने पर केजीएमसी लखनऊ रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रवण की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीना कुमारी को भी चोटें आईं हैं, जबकि कमलेश की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
एसपी कॉलेज में हुई शोकसभा
- शिक्षक कमलेश के बेटे अंश की हादसे में मौत के बाद कॉलेज में शोकसभा की गई। दो मिनट का मौन रखकर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाचार्य संजय कुमार कपूर, प्रवक्ता राम सिंह, ज्वाला प्रसाद, विजयशंकर, बीपी सिंह, विशाल चंद्र, कृष्ण कुमार, गजेंद्र सिंह, अक्षय, अरविंद आदि मौजूद थे।