{"_id":"5996ef704f1c1b7e7e8b461e","slug":"teachers-association-ask-teachers-to-prepare-for-protest-on-22-and-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 और 23 को होगा प्रदर्शन, तैयार रहें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 और 23 को होगा प्रदर्शन, तैयार रहें शिक्षक
Fri, 18 Aug 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र
- फोटो : amar ujala
Link Copied
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चंद्र शर्मा के बृहस्पतिवार को नगर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद हुई सभा में डॉ. शर्मा ने कहा कि अब मूल्यों की राजनीति खत्म होती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जो सियासी दल सत्ता से बाहर होता है तो वह शिक्षकों के लिए अनेक वादे करता है, लेकिन सत्ता में आते ही वह अपने वादे भूल जाता है। बरेली मोड़ स्थित एक होटल में शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार से निपटने के लिए शिक्षकों को एकजुट रहने की बहुत जरूरत है। लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर 22 और 23 अगस्त को सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन एक ज्वलंत और महत्वपूर्ण मुद्दा है। पेंशन हमारी क्षीण हो चुकी शक्ति के समय काम आती है और यह शिक्षकों का हक है। उन्होंने कहा कि इस वक्त बहुत से लोग पेंशन के नाम पर ठगी कर रहे हैं, उनसे होशियार रहने की जरूरत है। जीपीएफ कटौती का पुरानी पेंशन से कोई संबंध नहीं है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ब्लाकों में संघ की प्रत्येक माह बैठक अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि शिक्षकों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिल सके और उनका समय से निराकरण कराया जा सके। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे 22 और 23 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। इससे पूर्व प्रांतीय पदाधिकारियों के पहुंचने पर स्थानीय शिक्षकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष सरताज अली के संचालन में हुई सभा में जिलामंत्री देवेश बाजपेई, राजकुमार सिंह, नीरज मिश्रा, मुनीश मिश्रा, राजकुमार तिवारी, यशपाल यादव, अरुण भदौरिया, नवेंदु मिश्रा, संगीता रस्तोगी, धर्मेंद्र प्रताप, शिव किशोर मिश्रा, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह, आदेश सिंह, केके सिंह, विकास मिश्रा, विजय प्रताप, आदेश अवस्थी, अरविंद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।