{"_id":"698cc3848f28adc614068d6d","slug":"teachers-are-furious-burning-effigies-and-copies-of-the-statement-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165372-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षकों में उबाल, पुतला और बयान की प्रतियां फूंकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षकों में उबाल, पुतला और बयान की प्रतियां फूंकीं
विज्ञापन
शाहजहांपुर में केंद्रीय मंत्री के बयान की प्रतियां जलाते शिक्षक। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता वाले संसद में दिए गए बयान को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। बुधवार को शिक्षक संगठनों ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पुतला दहन करते हुए बयान की प्रतियां जलाईं।
-- -
पुतला जलाकर विरोध जताया
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुनीश मिश्रा गुट व टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त आह्वान पर शिक्षकों ने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र व जिला मंत्री देवेश वाजपेयी के नेतृत्व में शिक्षक एकत्र हुए। शिक्षकों ने केंद्र व राज्य सरकार से सकारात्मक रुख अपनाने की मांग की। इसके बाद शिक्षक नारेबाजी करते हुए खिरनीबाग चौराहे तक पहुंचे। उन्होंने जयंत चौधरी के बयान की प्रतियों को जलाकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा शर्तों में परिवर्तन न्यायसंगत नहीं है। विरोध प्रदर्शन में कोषाध्यक्ष रवींद्र पाल प्रजापति, सरताज अली, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला संयुक्त मंत्री डॉ. विनय गुप्ता, नफीस अहमद, प्रदीप जायसवाल आदि शामिल रहे।
--
शिक्षकों ने टीईटी का पुतला जलाकर विरोध जताया
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ यशपाल गुट ने खिरनीबाग रामलीला मैदान पर टीईटी का पुतला और प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू होना नियमविरुद्ध है। जिला कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में प्रत्येक जिले में सांसदों को ज्ञापन भी दिया गया था, इसके क्रम में सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए।
जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता सरताज अली, जुबेर आलम, अजीत कनौजिया, आदेश सिंह तोमर, राजकुमार सिंह, अरविंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद