{"_id":"6769b6fafe346a31a5044df4","slug":"teacher-ran-at-parents-with-iron-rod-uproar-ensued-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134167-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अभिभावकों पर सरिया लेकर दौड़ी शिक्षिका, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अभिभावकों पर सरिया लेकर दौड़ी शिक्षिका, हुआ हंगामा
Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के कंपोजिट विद्यालय मंडी में शिक्षिका ने छात्र को पीट दिया। आरोप है कि जब शिकायत करने अभिभावक आए तो उन्हें सरिया लेकर दौड़ा लिया। हंगामा होने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।
स्कूल में कार्यरत शिक्षिका ने शनिवार को छात्र के कान पर मार दिया। दूसरे छात्र को भी पीट दिया। सोमवार को हंगामा होने के बाद बीएसए व बीईओ को कॉल कर सूचना दी गई। डायल 112 पर कॉल करने पर सिपाही मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव तोमर ने बताया कि विवाद की जानकारी आने पर पीआरवी पहुंची थी। अभिभावकों ने शिक्षिका को स्कूल से हटाने के लिए लिखित में पत्र दिया है। मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।