फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teacher dies under suspicious circumstances

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में शिक्षिका की मौत

Sat, 14 Feb 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies under suspicious circumstances
सांभवी शुक्ला का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के चिनौर निवासी शिक्षिका शांभवी शुक्ला (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शिक्षिका का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस के अनुसार, शिक्षिका की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

प्राॅपर्टी का काम करने वाले उमेश शुक्ला की बेटी शांभवी शुक्ला पुवायां के एक निजी स्कूल में पढ़ातीं थीं। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद शांभवी कमरे में जाकर सो गईं। शुक्रवार की सुबह जब उनकी मां कमरे में गईं तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

शांभवी का शव कुंडे से लटका हुआ था। गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कैंट चौकी पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। शव को फंदे से नीचे उतारवाया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शांभवी की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने यह भी बताया कि शांभवी की शहर के ही एक युवक से शादी तय थी, लेकिन कोई तारीख तय नहीं थी। वहीं, पुलिस ने शिक्षिका का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed