फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teacher dies in hospital after delivery uproar in shahjahanpur

Shahjahanpur News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद शिक्षिका की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 21 Apr 2025 09:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 09:53 AM IST
सार

शाहजहांपुर के मोहल्ला मोहनगंज निवासी शिक्षिका चारु आहूजा की बेरी चाैकी के आगे केरूगंज मार्ग पर स्थित नर्सिंग होम में मौत हो गई। प्रसव पीड़ा होने पर शिक्षिका को अस्पताल को भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। इसके बाद शिक्षिका की हालत बिगड़ गई थी। 

विज्ञापन
Teacher dies in hospital after delivery uproar in shahjahanpur
महिला की मौत के बाद अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के मोहल्ला मोहनगंज निवासी शिक्षिका चारु आहूजा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.पवन अग्रवाल के अस्पताल में मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। उनका ऑपरेशन डॉ.ब्रजदीप नर्सिग होम में हुआ था। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के गोला की रहने वाले मयंक चड्ढा की पत्नी चारू आहूजा पुवायां के कंपोजिट विद्यालय भटपुरा चंदू में वर्ष 2018 से सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थीं। वह यहां मोहनगंज में मायके में रहती थी। वर्तमान में मातृत्व अवकाश पर चल रही थीं।
विज्ञापन


ऑपरेशन से हुआ बच्चे का जन्म
परिजन के अनुसार, गर्भधारण के दौरान नौ महीने तक उनका उपचार ब्रजदीप नर्सिंग होम में हुआ। प्रसव पीड़ा होने पर रात दो बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। ऑपरेशन के बाद चारू ने बच्चे को जन्म दिया। शाम में उनकी हालत बिगड़ी तो डॉक्टर ने रेफर कर दिया। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.पवन अग्रवाल के नर्सिंग होम में वेंटीलेटर की सुविधा होने पर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। नाराज परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर चौक और सदर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। परिजन ने रात 11 बजे 15 मिनट तक जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर शांत किया। 

ब्रजदीप नर्सिंग होम से महिला को रेफर किया था। हमारे यहां वेंटीलेटर होने के चलते महिला को लाया गया था। समय गवाएं बिना मॉनीटर लगाया। महिला को कार्डियोअरेस्ट अटैक आया था। मसाज भी दिया। हमारे यहां लाने से पहले महिला की मौत हो चुकी थी। हमारा कोई रोल ही नहीं है। - डॉ.पवन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष आईएमए

महिला को रात दो बजे लाया गया था। बच्चा फंसा होने के कारण ऑपरेशन किया था। दोपहर तक महिला ठीक थी। उसने दर्द बताया तो इंजेक्शन लगाया था। उसकी निगरानी भी की गई। हालत बिगड़ने पर कई अन्य डॉक्टर भी बुलाए थे। फिर महिला की हालत गंभीर हुई तो रेफर किया था।- डॉ.दीपा अग्रवाल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed