{"_id":"6a412089eab41f726a04c25f","slug":"tb-and-chest-ward-to-shift-to-modern-building-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-177451-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आधुनिक इमारत में शिफ्ट होगा टीबी और चेस्ट वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आधुनिक इमारत में शिफ्ट होगा टीबी और चेस्ट वार्ड
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग।
शाहजहांपुर। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए टीबी और छाती रोग वार्ड को राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। नए भवन में अलग-अलग वेंटिलेशन और आइसोलेशन कमरे उपलब्ध होंगे, जो मरीजों को संक्रमण से बचाएंगे।
मेडिकल कॉलेज में टीबी व सीने के रोग के 50 मरीज ओपीडी में रोजाना पहुंचते हैं। गंभीर रोग से जूझने वाले मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जाता है। अब तक यह वार्ड पुराने भवन में चल रहा था। अब इसे नए भवन की चौथी मंजिल पर पहुंचाया जाएगा। उसमें एमडीआर मरीजों के लिए आईसीयू वार्ड भी होगा।
सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता होगी। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि टीबी और छाती रोग वार्ड को जल्द ही आधुनिक इमारत में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -