फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tazias buried amidst chants of "Ya Hussain."

Shahjahanpur News: या हुसैन की सदाओं के बीच दफन किए गए ताजिये

Sat, 27 Jun 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Tazias buried amidst chants of "Ya Hussain."
दिलाजाक ​स्थित इमामबाड़े से निकाला गया ताजिया। संवाद
शाहजहांपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए मुहर्रम पर लोग गम-ए-हुसैन में डूबे रहे। लोगों ने या हुसैन की सदाओं के बीच मातम किया। इस बीच चमकनी और गदियाना करबला में गमगीन माहौल में ताजिये दफन किए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नौ मुहर्रम पर घरों के बाहर लोगों ने दीदार के लिए ताजिये रख दिए। हजरत इमाम हुसैन की याद में फातिहाख्वानी कराई गई। घरों में मर्सियाख्वानी और नातिया कलाम भी पेश किए गए। दूसरी ओर दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से मातमी धुनों के बीच बड़ा ताजिया उठाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इमामबाड़े में पहुंचकर हाजिरी दी और मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

पूरी रात यहां पर लोगों की आवाजाही रही। शुक्रवार की सुबह मोहल्लों में रखे छोटे ताजिये करबला की ओर रवाना किए गए। लोगों ने मातम के बीच ताजियों को दफन किया। इस बीच तमाम स्थानों पर शरबत, खीर समेत अन्य खाद्य सामग्री के लंगर भी चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला एमनजई जलालनगर में एक मीनार वाली मस्जिद के पास निजामुद्दीन का ताजिया निकाला गया। इस बीच रेहान रजा कादरी और किश्वर अली ने नातिया कलाम पेश किए।
--
कड़ी सुरक्षा में निकाला ताजिया, मर्सियाख्वानी की गई
दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से सुबह छह बजे ताजिया उठाया गया। इस बार पैगी नहीं बनाए जाने के कारण ताजिया निगोही रोड पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगा। यहां भी अकीदतमंदों ने फातिहाख्वानी कराई। देर रात गदियाना स्थित करबला में ताजिये को दफन किया जाएगा।
---
नगर सहित कई गांवों से ईदगाह पहुंचे ताजिये
खुटार। मुहर्रम पर नगर के मोहल्ला सरोजनीनगर में स्थित इमामबाड़ा, देवस्थान, इंदिरानगर में चूड़ी वाली गली और गांधीनगर से ताजिये ईदगाह ले जाए गए। गांव सौंफरी सहित कई गांवों से भी लोग ताजिये लेकर ईदगाह पहुंचे। ईदगाह में लगे मेले में महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की। गांव मोहनपुर, मुरादपुर, गुरघिया और हिटौटा से ताजिये लेकर लोग हिटौटा पहुंचे। सीओ प्रवीण मलिक ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खुटार के मुख्य चौराहे से तिकुनियां तक वाहनों का आवागमन नहीं रोके जाने से जुलूस के दौरान लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। संवाद
---
ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग, दो ताजिये जले



शाहजहांपुर। परौर थाना क्षेत्र के कौही गांव में बृहस्पतिवार रात ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से घर के बाहर रखे दो ताजिये जल गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही से ट्रांसफाॅर्मर में आग लगी। संवाद

------------------
खुटार में नए रास्ते से ताजिया ले जाने की कोशिश, मोहनपुर में मिली अधिक ऊंचाई

खुटार। मोहल्ला देवस्थान में ताजिया नए रूट से ले जाने पर लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने ताजियेदारों को समझाकर वापस किया। उधर मोहनपुर में ताजिये की ऊंचाई ज्यादा मिली, जिसे कम कराया गया।
बृहस्पतिवार रात को मोहल्ला देवस्थान से ताजिया चूड़ी वाली गली से मुख्य चौराहे पर ले जाया गया। ताजिया हमेशा इसी मार्ग से ले जाकर वापस लाया जाता है। चौराहे से कुछ लोग ताजिया लेकर गोला रोड की ओर चल दिए। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक लोगों को समझाकर ताजिया पुराने रास्ते से वापस कराया।
उधर गांव मोहनपुर के लोगों ने ताजिया 15 फुट का बनाने की शिकायत की। शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। वार्ता के बाद ताजिया आठ फुट की लंबाई का कराया गया। पुलिस ने पिकअप पर लदा डीजे ले जाने से भी मना कर दिया। डीजे और वाहन को प्रधान के सुपुर्दगी में खड़ा करा दिया गया।
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि देवस्थान में ताजिया नए मार्ग पर ले जाने का प्रयास नहीं किया गया था। डीजे बज रहा था, जिसे बंद करा दिया गया। ऊंचे ताजियों से हादसे को देखते हुए मोहनपुर में ताजिये की लंबाई कम कराई गई। संवाद

--
जुलूस में डीजे बजाने से रोका

भावलखेड़ा। आरसी मिशन इलाके के मिश्रीपुर में ताजिये के जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पुलिस ने रोक दिया। इसे लेकर आयोजकों ने एतराज जताया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर मामला शांत हो गया। शुक्रवार को मिश्रीपुर में ताज़िये के जुलूस के साथ डीजे बजाया जा रहा था। इसकी अनुमति नहीं थी। सूचना पर इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने जुलूस बिना डीजे को निकालने के लिए कहा। इस पर आयोजकों ने एतराज जताया। इसे लेकर काफी देर तक जद्दोजहद होती रही। करीब एक घंटे बाद आयोजक मान गए और जुलूस बिना डीजे के निकाला गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अब किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं है। संवाद

दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से निकाला गया ताजिया। संवाद

दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से निकाला गया ताजिया। संवाद

दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से निकाला गया ताजिया। संवाद

दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से निकाला गया ताजिया। संवाद

दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से निकाला गया ताजिया। संवाद

दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से निकाला गया ताजिया। संवाद

दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से निकाला गया ताजिया। संवाद

दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से निकाला गया ताजिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed