{"_id":"a081665c2a39677fb3355711d4b05dc9","slug":"taxi-drivers-owners-display-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालकों-मालिकों ने फिर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालकों-मालिकों ने फिर किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 24 Aug 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकमुश्त कर अदायगी के विरोध में आंदोलनरत टैक्सी चालकों और मालिकों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर फिर प्रदर्शन किया। बाद में प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट को परिवहन आयुक्त के नाम ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि उक्त आदेश रद्द नहीं किए जाने पर 30 अगस्त से डीएम कार्यालय परिसर में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
परिवहन विभाग के मुख्यालय ने गत पांच अगस्त को परमिट धारक व्यवसायिक वाहनों पर वन टाइम अर्थात एकमुश्त 12 वर्ष के लिए रोड टैक्स लेने की व्यवस्था लागू की है, जबकि अभी तक ऐसे वाहनों से प्रति वर्ष रोड टैक्स लिया जाता रहा। 12 वर्ष के टैक्स की बड़ी धनराशि एक साथ चुका पाने में लाचार वाहन चालकों और मालिकों ने इसे तुगलकी फरमान ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में सोमवार को भी कलक्ट्रेट पर टैक्सी आनर्स चालक परिचालक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तमाम वाहन चालकों और मालिकों के साथ कलक्ट्रेट विरोध के स्वर बुलंद किए।
ज्ञापन में कहा गया है कि वाहन मालिकों और चालकों की सीमित आय होने से उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए रोड टैक्स वसूली की पुरानी व्यवस्था लागू की जाए। एकमुश्त रोड टैक्स अदायगी का आदेश वापस नहीं लिए जाने पर वाहनों का चक्काजाम करके अनशन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में रामऔतार, राजीव कुमार, राकेश विश्वकर्मा, अनूप सिंह, मोहित कुमार, महेंद्र पाल, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, विजय पाल आदि शामिल रहे।