{"_id":"f2f9544aa54f366daf5118e53e983cbe","slug":"taxi-drivers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माना जमा कराकर भी नहीं छोड़ रहे टैक्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माना जमा कराकर भी नहीं छोड़ रहे टैक्सी
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहल्ला सरायकाईयां की रहने वाली नन्हीं देवी ने एआरटीओ (प्रवर्तन) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है। इस बाबत डीएम को शिकायती पत्र देकर एआरटीओ की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही इस मामले की प्रतिलिपियों को परिवहन मंत्री, बरेली के मंडलायुक्त, महिला आयोग को भी भेजा है।
नन्हीं देवी ने बताया कि उनकी टैक्सी का परमिट रामचंद्र मिशन थाना से 16 किलोमीटर की दूरी के लिए वैध है। आरोप लगाया कि गाड़ी में सीटें अधिक न होने के बावजूद टैक्सी का चालान अधिक सीट दिखाकर कर दिया। गाड़ी छुड़वाने के नाम पर साढ़े 12 हजार रुपये भी जुर्माना जमा किया जा चुका है। इसके बाद भी लिपिक राजकुमार ने उसकी गाड़ी के कागजात जमा कर लिए। कहा कि जब सीटें कटवा दोगे तब ही गाड़ी के पेपर दिए जाएंगे।
‘शिकायत करने वाली महिला के आरोप पूरी तरह से गलत हैं। अतिरिक्त सीटें हटाने के बाद गाड़ी के कागजात दिए जाएंगे। सभी वाहन स्वामियों को अतिरिक्त सीटें हटवाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। साथ ही टैक्सी का परमिट कांट क्षेत्र का होने के बावजूद सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में संचालित किया जा रहा था। गाड़ी में पांच सवारियों की सीटें अतिरिक्त लगीं थीं।’
विज्ञापन
- एके मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन