फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tarandeep Bajaj casts 'The Kashmir Files'

तरनदीप बजाज ने की द कश्मीर फाइल्स की कास्टिंग

Fri, 01 Apr 2022 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Tarandeep Bajaj casts 'The Kashmir Files'
तरन बजाज - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार पर बनी ‘फिल्म द कश्मीर फाइल्स’ का शाहजहांपुर से एक और कनेक्शन सामने आया है। फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर सदर बाजार निवासी व्यापारी नेता जसवंत सिंह बजाज के पुत्र तरन बजाज हैं। उन्होंने फिल्म के लिए छोटे से लेकर बड़े अभिनेताओं तक को उपलब्ध कराया। कुछ अभिनेता तो रातों-रात तय कर फिल्म की शूटिंग के लिए भेजे गए थे। फिल्म की सफलता से तरन काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
विज्ञापन

‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के पिता प्रभु दयाल अग्निहोत्री तिलहर के गांव धन्यौरा के रहने वाले थे। विवेक अग्निहोत्री ने अपने पैतृक गांव के बारे में खुद ट्विटर पर जानकारी साझा की थी। निर्देशक के बाद फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर तरन बजाज भी अपने शहर के रहने वाले हैं। तरन बताते हैं कि विवेक अग्निहोत्री पहले कश्मीरी पंडितों पर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते थे। उसके बाद वेब सीरीज की इच्छा जताई।
विज्ञापन

इस बीच विदेशों में जाकर वहां बसे कश्मीरी पंडितों का साक्षात्कार लिया। इसके बाद फिल्म बनाने का निर्णय लिया। तरन ने बताया कि फिल्म के लीड रोल के साथ प्रत्येक किरदार के पांच से आठ नाम निर्देशक को दिए थे। चूंकि अनुपम खेर खुद कश्मीरी पंडित हैं। इसलिए, उनसे बेहतर कोई किरदार नहीं कर सकता था। पूरी फिल्म में 50 कलाकारों को उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोल में ढलने के लिए साक्षात्कार से दिखाई हकीकत
अभिनेताओं के चयन के बाद किरदार को जीवंत करने के लिए कलाकारों को विदेशों में बसे कश्मीरी पंडितों के इंटरव्यू दिखाए गए थे। उनके दर्द को सुनकर कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। तरनदीप बताते हैं कि कोविड की पहली लहर से पहले फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। कोरोना के कारण शूटिंग रोकी गई। देहरादून, कश्मीर आदि में फिल्म की शूटिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed