फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Talks remained inconclusive, villagers of Hasaiya not ready to remove statues

Shahjahanpur News: बेनतीजा रही वार्ता, प्रतिमाएं हटाने के लिए राजी नहीं हसाैआ के ग्रामीण

Tue, 24 Sep 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 24 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Talks remained inconclusive, villagers of Hasaiya not ready to remove statues
निगोही क्षेत्र के गांव हसौआ में प्रतिमा स्थापित करने के विवाद में महिलाओं से वार्ता करने पहुंचे
शाहजहांपुर। पांच दिन पूर्व तिलहर तहसील के हसौआ गांव में अनुमति लिए बगैर डॉ. आंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमाएं स्थापित करने के मामले में प्रशासन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाल सका है। सोमवार दोपहर को एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय कई अधिकारियों और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, पर ग्रामीणों से उनकी वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन


बुधवार की रात गांव में ग्राम समाज जमीन पर बने चबूतरे पर ग्रामीणों ने दोनों प्रतिमाएं स्थापित कर उस स्थान पर बल्ली लगाकर घेराबंदी कर दी थी। अगले दिन से ही प्रशासनिक अधिकारी और सीओ सदर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि अनुमति लेने की औपचारिकता पूरी करने के बाद ही प्रतिमाएं लगाएं और तब तक उन्हें हटा लें। ग्रामीण इस पर सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अनुमति मिलने तक प्रतिमाओं को हटाने के बजाय उसी स्थान पर कपड़े से ढक दिया जाए। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। पूरे मामले में गांव के संबंधित टोली का कोई पुरुष अधिकारियों के सामने आकर वार्ता नहीं कर रहा है। महिलाएं ही आगे आ रही हैं। पांच दिन से बने गतिरोध को वार्ता से समाप्त करने के लिए सोमवार को एडीएम प्रशासन अपने साथ एसपी सिटी संजय कुमार, एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ सदर प्रयांक जैन, नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी आदि के साथ फिर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। महिलाओं से काफी देर बात करने के बाद बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। हालांकि, एडीएम का कहना है कि बात कुछ आगे बढ़ी है और जल्दी ही मामला सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed