{"_id":"6943f1310b1ca06137021c95","slug":"taking-advantage-of-the-fog-illegal-mining-was-being-carried-out-the-additional-district-magistrate-caught-them-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160667-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कोहरे का फायदा उठाकर हो रहा खनन, एडीएम ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कोहरे का फायदा उठाकर हो रहा खनन, एडीएम ने पकड़ा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सीज कराए गए वाहनों को देखते हुए एडीएम अरविंद कुमार। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। ठंड और कोहरे का फायदा उठाकर अवैध रूप से खनन करने वालों पर शिकंजा कस दिया गया। बुधवार की रात एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने ढका उधरनपुर गांव में खनन होते हुए पकड़ लिया। अफसरों ने दो जेसीबी और दो डंपर सीज कर दिए।
गांव किनारे अवैध खनन की सूचना पर रात 12 बजे एडीएम, जिला खनन अधिकारी दिनेश आर्या, परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां दो जेसीबी से खनन किया जा रहा था। एडीएम ने वाहनों को सीज कराकर नागरिया मोड़ पर खड़ा करा दिया है।
एडीएम ने बताया कि रात 12 बजे दो ट्रक भी सीज किए गए हैं। इन्हें एआरटीओ सर्वेश सिंह ने आरसी मिशन थाने में खड़ा कराया है। इनमें मौरंग लदी थी, जो उत्तराखंड से बरेली मोड़ होते हुए आगे भेजी जा रही थी। शाहबाजनगर में एक ट्रॉली को भी खनन करते हुए पकड़ा है। खनन करने वाला ट्रॉली को छोड़कर भाग गया। उसे नगरिया पुलिस चौकी पर खड़ा कराया गया है।