फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Take special care of the heart in the passion of fitness

दिल न दे जाए दगा, सर्दी में सावधानी से करें वर्कआउट

Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Take special care of the heart in the passion of fitness
शाहजहांपुर। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और अब कसौटी जिंदगी की...फेम वीर सूर्यवंशी का जिम में वर्कआउट करते समय तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। ऐसे में सर्दी में दिल की देखभाल को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक चिता में पड़ गए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, थोड़ी सी सावधानी बरतकर हार्ट अटैक जैसे खतरे को टाला जा सकता है, साथ ही बॉडी बनाने के लिए इंजेक्शन लगवाने का जुनून भी युवाओं के लिए खतरनाक बन रहा है।
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टरों की तरह युवाओं में बॉडी बनाने की धुन सवार है। महिलाएं व युवतियां भी फिट रहने को कसरत करने के लिए पहुंचती हैं। सर्दी के मौसम में जिम में वर्कआउट करने के साथ ही अपने दिल का ध्यान रखना भी जरूरी है। डॉक्टरों के मुताबिक आजकल युवा फिट रहने के लिए कसरत तो करते हैं, लेकिन उनका खान-पान बेहतर नहीं होता है। हेल्दी भोजन के स्थान पर फास्टफूड का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। वहीं सिगरेट-शराब भी सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रही है।
विज्ञापन

बॉडी बनाने के लिए टेबलेट और इंजेक्शन से परहेज करें
जिम ज्वाइन करने के बाद युवा बॉडी बनाने के लिए टेबलेट, इंजेक्शन का इस्तेमाल करने लगते हैं। यह दिल, किडनी, लीवर आदि पर काफी ज्यादा असर डालता है। स्टेराइड काफी ज्यादा खतरनाक है। वर्कआउट करने के साथ प्रोटीनयुक्त भोजन करें लेकिन इसे अप्राकृतिक साधनों से न अपनाएं। - मलक अजान खान, जिम ट्रेनर
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलस्ट्राल से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा
वजन को नियंत्रित रखने के साथ ही खान-पान पौष्टिक होना चाहिए। कोलस्ट्राल बढ़ने से हार्ट अटैक का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। तंबाकू और शराब की लत भी काफी खतरनाक होती है। गर्म वातावरण से अचानक ठंडे वातावरण में न जाएं। इससे नुकसान हो सकता है। - डॉ. एमएल अग्रवाल, फिजिशियन-राजकीय मेडिकल कॉलेज
एकदम हैवी कसरत बिल्कुल न करें
जिम में पहुंचने के बाद एकदम हैवी वर्कआउट करने से बचें। पहले वार्मअप करें। शरीर गर्म होने के बाद वर्कआउट को शुरू कर सकते हैं। अचानक से जिम में जाकर हैवी वर्कआउट करने से शरीर को नुकसान होता है। बॉडी बनाने के लिए दवा का सेवन करने से भी बचें।- डॉ. केसी वर्मा, ह्दय रोग विशेषज्ञ, राजकीय मेडिकल कॉलेज

प्रोटीन के सप्लीमेंट से अधिक नुकसान
जिम जाने वालों के लिए प्रोटीन के सप्लीमेंट नुकसान कर सकते हैं। पाउडर रूपी प्रोट्रीन शरीर में जम जाता है। घर की प्रोटीन काफी लाभकारी है। योग और टहलने से फायदा होता है। आहार में हरी सब्जी, दाल आदि का सेवन करें। नमक, चीनी, मैदा आदि से परहेज करें। - डॉ. नमिता सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट-डाइटीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed