{"_id":"65d73cda0386d99ddb02a905","slug":"take-action-against-those-selling-banned-drugs-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-113824-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वालों पर करें कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वालों पर करें कार्रवाई : डीएम
Thu, 22 Feb 2024 05:53 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 22 Feb 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में नारकोटिक्स विभाग की बैठक हुई। उन्होंने मेडिकल कॉलेज सहित अन्य जगह अभियान चलाकर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री और सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।
डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर, आबकारी अधिकारी, समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी ने बताया कि जनवरी में नौ से अधिक अभियोग पंजीकृत हुए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि टीमें लगातार कार्रवाई कर रहीं हैं। डीएम ने औषधि निरीक्षक को अधिक सक्रिय रहने के लिए निर्देशित किया। औषधि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा, डीएफओ प्रखर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद