फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Take action against stamp sellers who charge more

Shahjahanpur News: अधिक मूल्य वसूलने वाले स्टांप विक्रेताओं पर करें कार्रवाई

Fri, 16 Jun 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 16 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Take action against stamp sellers who charge more
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। स्टांप का अधिक मूल्य वसूलने वाले वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण कराया जाए। सहायक अभियंता लघु सिंचाई को एक सप्ताह के भीतर औद्योगिक क्षेत्र में भूगर्भ जल संरक्षण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापना से संबंधित जागरूकता कैंप लगाने के निर्देश दिए। उद्यमियों ने स्टांप विक्रेताओं के मूल्य से अधिक पैसा वसूलने की शिकायत करने पर डीएम ने निर्देश दिए कि अधिक मूल्य वसूलने वाले स्टांप विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बनतारा एवं अटसलिया के बीच विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृति के संबंध में डीएम ने कहा कि शीघ्र ही भूमि पर कब्जा प्राप्त कर विद्युत निगम को भूमि का हस्तांतरण किया जाए। मोहम्मदी रोड से हथौड़ा चौराहा तक स्ट्रीट लाइट का कार्य तीन दिन के अंदर पूर्ण कराने के लिए रिपोर्ट पेश करने को कहा। साथ ही अग्निशमन केंद्र जमौर का कार्य समय सीमा में पूरा किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी एस आनंद, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीएपीए एक्ट के अपराधियों को दिलाएं कड़ी सजा
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने नारकोटिक्स विभाग की बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के विषय में जानकारी दिए जाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुपस्थित होने पर डीएम ने कार्रवाई के लिए आख्य शासन को भेजने के लिए कहा है। डीएम ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में समय से आरोप पत्र दाखिल करते हुए अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाए। बैठक में एसपी एस आनंद, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed