{"_id":"136d243aa112b73f8e47fef38f65e99a","slug":"tajia-dj-playing-in-the-procession-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिए के जुलूस में डीजे बजाने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिए के जुलूस में डीजे बजाने पर बवाल
शाहजहांपुर
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर चुंगी में रविवार की शाम ताजिए के जुलूस में डीजे बजाने को लेकर बवाल हो गया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इसमें एक पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है।
क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी वार्ड सदस्य शुऐब खां ने बताया कि उनके छोटे भाई हाफिज जुबैर खां अपने छह वर्षीय बेटे शाद खां को दवाई दिलाकर घर लौट रहे थे। उनके घर के सामने कुछ ताजिएदार जुलूस में छोटा हाथी वाहन पर डीजे रखकर उसे तेज आवाज में बजा रहे थे। जुबैर ने तेज वाल्यूम पर डीजे बजाने से मना किया, लेेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। इससे नाराज जुबैर ने डीजे की लीड खींच दी। इससे जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने जुबैर को भीड़ में खींच लिया और पिटाई शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से जुबैर को भीड़ से बचाया। जुबैर का आरोप है कि ताजिए के जुलूस में कुछ लोगों ने फायरिंग भी की। जुबैर के भाई शुऐब खां ने बताया कि सुबह से कुछ लोग ताजिए के जुलूस में डीजे बजा रहे थे। ताजिए के जुलूस में डीजे का चलन नहीं है। दूसरे मोहल्ले के लोग ताजिए के जुलूस में सुबह से डीजे बजाकर हंगामा कर रहे थे।
इंस्पेक्टर आरसी मिशन एनडी पाठक के मुताबिक ताजिए का जुलूस हर साल निकलता है। इसमें डीजे बजाने की परमीशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। फायरिंग का आरोप गलत है, सिर्फ मारपीट हुई और उसकी जांच की जा रही है।