फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tahrir did not reach in the case of consuming poison after posting a suicide note

Shahjahanpur News: सुसाइड नोट पोस्ट कर जहर खाने के मामले में नहीं पहुंची तहरीर

Fri, 03 Oct 2025 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tahrir did not reach in the case of consuming poison after posting a suicide note
मीरानपुर कटरा। फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर गांव बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा के सुरजीत सिंह तोमर के जहर खाने के मामले में अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


29 सितंबर को ग्राम पंचायत बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा की प्रधान अनुज कुमारी के पति एडवोकेट मनोज कुमार सिंह ने सुरजीत सिंह तोमर के खिलाफ हर महीने दस हजार रुपये की रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे दिन सुरजीत सिंह तोमर ने ग्राम प्रधान के पति पर शराब पीकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सुरजीत सिंह तोमर ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक सुसाइड नोट लिखकर पोस्ट कर जहरीला पदार्थ खा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सुरजीत सिंह तोमर का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed