फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Symbol of pride Maharana exemplary life '

‘स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा का जीवन अनुकरणीय’

Sun, 10 May 2015 12:04 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 10 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
"Symbol of pride Maharana exemplary life '
क्षत्रिय शिरोमणि वीरता के पर्याय महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज ने राणा प्रताप के शौर्य को याद करते गर्व की अनुभूति की।
विज्ञापन

हथौड़ा बुजुर्ग स्थित महाराणा प्रताप भवन में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन संघर्षों और उनकी वीरगाथाओं से भरा पड़ा है। स्वाभिमान के प्रतीक प्रताप अदम्य साहस और शौर्य की प्रतिमूर्ति रहे। क्षत्रिय समाज को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। महासचिव शरद सिंह ने इतिहास की जानकारी देते हुए सभी का आह्वान किया कि वह राणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर गौरव कायम रखें। डॉ. केडी सिंह ने प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सभी ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुकेश सिंह परिहार के संचालन में हुए कार्यक्रम में अशोक पाल चौहान, सेठ पाल सिंह, कौशलेंद्र सिंह, एवी सिंह, केके सिंह, सीवी सिंह, उदयवीर सिंह, नवनीत सिंह, अखिलेश सिंह, आशीष भदौरिया, मुनीश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कटियाटोला में हुए कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राणा प्रताप का त्याग और बलिदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज देश को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। जिलाध्यक्ष शिवनंद सिंह ने क्षत्रियों का आह्वान किया कि वह एकसूत्र में बंधकर समाजहित में काम करें, ताकि हमारी शक्ति और बढ़ सके। मंडलाध्यक्ष पवन सिंह, जिला संयोजक सत्य प्रकाश सिंंह, अरुण सिंंह, एके सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरवीर सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एवी सिंह, पदम सिंह, अमित प्रताप सिंह, आरपी सिंह, संजीव सिंह, कृष्णपाल सिंह, लल्ला सिंह, अवधेश सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी प्रताप जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी के नेतृत्व में सत्यम चौहान, विशाल सिंह, अभिषेक सिंह, सारंग मिश्रा, राम विभोर, कुलभूषण, सुबोध प्रताप, सत्यम दीक्षित आदि ने राणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


‘प्रदेश में शुरू करेंगे शौर्य पुरस्कार’
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौर ने घोषणा की है कि क्षत्रिय सम्राट महाराणा प्रताप की शौर्य परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से वह प्रदेश में प्रतिवर्ष प्रताप जयंती वृहद स्तर पर मनाने, समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने और प्रति वर्ष प्रदेश के एक शिक्षक तथा एक मेधावी छात्र को महाराणा प्रताप शौर्य पुरस्कार से सम्मानित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed