फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swings, flutes and peacocks came in the market for Laddu Gopal

लड्डू गोपाल के लिए झूले, बांसुरी और मोरपंख की शुरू हुई खरीदारी

Thu, 18 Aug 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Swings, flutes and peacocks came in the market for Laddu Gopal
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी। इसे लेकर बाजार में कान्हा के लिए कपड़े, झूले आदि की दुकानें सज गई हैं। लोगों ने भी खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में फैंसी झूलों की मांग है।
विज्ञापन

शहर के बहादुरगंज, चौक और जलालनगर बजरिया में जन्माष्टमी का बाजार सज गया है। जगह-जगह लड्डू गोपाल के कपड़े, मूर्तियां, झूले और सजावट के सामान की दुकानें लगी हैं। इन दुकानों पर महिलाओं व युवतियों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को बहादुरगंज में छोटी सब्जी मंडी के पास और सरस्वती प्रेस वाली गली में स्थित दुकानों पर महिलाएं व युवतियां फ्रेम में सजी लड्डू गोपाल की फोटो, मूर्तिंयां, कपड़े और झूले खरीदती देखी गईं। दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि लड्डू गोपाल की फोटो 10 रुपये से दो सौ रुपये कीमत में मिल रही हैं। कृष्ण की मिट्टी की मृर्ति भी 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक मिल रही। वहीं झांकी सजाने के लिए बांसुरी, पन्नी, मोरपंख, घंटी, व कृष्ण के झूले की भी जमकर बिक्री हुई। दुकानदार सूरज ने बताया कि लड्डू गोपाल की फोटो की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा झांकी सजाने के लिए फूल झालर 50 से 150 रुपये जोड़ा, लड्डू गोपाल के लिए फैंसी कपड़े 10 से 100 रुपये तक के हैं। बताया कि लड्डू गोपाल के लिए इस बार मच्छरदानी भी आई है जो लोग ले रहे। वहीं 80 रुपये से 200 रुपये में कन्हैया ड्रेस मिल रही। झूले की कीमत 150 रुपये से शुरू है। सराफा व्यापारी विनोद कुमार ने बताया कि सराफा बाजार में भी चांदी के लड्डू गोपाल की मूर्तियां, झूले, माला आदि आए हैं। जिनकी कीमत 1500 रुपये से शुरू हो रही है।
विज्ञापन

लड्डू गोपाल को मच्छरों से बचाने के लिए आई मच्छरदानी
दुकानदार सुरेश ने बताया कि लड्डू गोपाल के लिए मच्छरदानी भी बाजार में उपलब्ध है। यह सामान्य मच्छरदानी की तरह ही है और अलग-अलग साइज में उपलब्ध है। मच्छरदानी की कीमत सौ से लेकर तीन सौ रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed