{"_id":"f0317ee549e5b4b59d94fc1af5cd336f","slug":"swine-flu-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के पांचों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के पांचों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें व्यापारी हरिकिशोर गुप्ता के भांजे भवनेश गुप्ता की पत्नी निशी गुप्ता की 15 फरवरी तबीयत खराब हो गई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए थे। उनकी मौके के बाद उनके परिवार के 11 वर्षीया वंशिका, 38 वर्षीय भरत गुप्ता और 36 वर्षीय पम्मी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराकर सेंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। इसके बाद तीनों को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। उनके परिवार के दो सदस्यों का और सेंपल लिया गया था। सीएमओ कमल कुमार ने बताया कि शनिवार को पांचों लोगों की रिपोर्ट आ गई हैं जो कि निगेटिव हैं।
इसके अलावा थाना रोजा क्षेत्र में दुर्गा इंक्लेव निवासी केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के शिक्षक कामता प्रसाद की बेटी कामना को शुक्रवार की रात स्वाइन फ्लू के लक्ष्णों को देखते हुए भर्ती कराया गया है। इस मामले में सीएमएस डॉ. केशव स्वामी ने बताया कि लड़की को कई दिनोें से बुखार आ रहा था। उसे स्वाइन फ्लू की दवाई दे दी गई है। सुधार नहीं होने पर उसका सेंपल भेजा जाएगा।