फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sweets merchant beaten up, inspector and constable present in line

Shahjahanpur News: मिठाई व्यापारी को पीटा, इंस्पेक्टर और सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 12 Oct 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Sweets merchant beaten up, inspector and constable present in line
घटना के बारे में जानकारी करते मिठाई व्यापारी रमाकांत राठौर। संवाद
शाहजहांपुर। निगोही थाने से 100 मीटर की दूरी पर खड़ी बसों के किनारे पेशाब करने पर मिठाई व्यापारी को नशे में धुत सिपाही ने पकड़ लिया। अपने कमरे में लाकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर जुटे व्यापारियों ने रात में ही थाना घेरकर जमकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर ने व्यापारी को छोड़ने से इन्कार कर दिया। इसके बाद विधायक ने एसपी अशोक कुमार से बात की। एसपी ने इंस्पेक्टर राजेश सिंह और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आजादनगर निवासी रमाकांत राठौर की आदर्श इंटर कॉलेज के पास मिठाई की दुकान है। मंगलवार रात वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। थाने से चंद कदम की दूरी पर वाहनों की आड़ में खड़े होकर वह पेशाब करने लगे। इस बीच डायल 112 के सिपाही गिरंद कुमार ने उन्हें पकड़ लिया। अपने अन्य साथियों को बुलाकर पुराने थाने स्थित कमरे में ले जाकर रमाकांत राठौर की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच उनका भतीजा हरिओम तलाश करते हुए उन्हें पहुंचा। शोर-शराबा सुनकर अंदर झांका तो चाचा को देखा। जानकारी पर अन्य परिजन भी पहुंच गए। व्यापारियों की भीड़ भी जुटने लगी तभी इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने रमाकांत को कमरे से बुलाकर थाने की हवालात में बंद कर दिया। व्यापारियों ने उन्हें रिहा करने की मांग की तो थाना प्रभारी ने इन्कार कर दिया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। व्यापारियों ने रमाकांत के साथ मारपीट करने वाले सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने उनकी एक नहीं सुनी। पुलिस की मनमानी के खिलाफ भड़के व्यापारी तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा के पास पहुंच गए। उन्होंने रात करीब 11 बजे मामले से एसपी को अवगत कराया। अनुशासनहीनता सामने आने पर एसपी ने इंस्पेक्टर राजेश सिंह और सिपाही गिरंद को लाइन हाजिर कर दिया।

घटना के बारे में जानकारी करते मिठाई व्यापारी रमाकांत राठौर। संवाद

घटना के बारे में जानकारी करते मिठाई व्यापारी रमाकांत राठौर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed