{"_id":"635837ec32aaca3e164ea9ea","slug":"sweets-and-gift-items-worth-crores-were-sold-on-diwali-shahjahanpur-news-bly5018637184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर करोड़ों रुपये की बिक गई मिठाई व गिफ्ट आइटम, अब भैया दूज का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर करोड़ों रुपये की बिक गई मिठाई व गिफ्ट आइटम, अब भैया दूज का इंतजार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली पर करोड़ों रुपये की मिठाई बिक गई। इसके साथ ही गिफ्ट आइटम की खूब मांग रही। अभी भैया दूज का पर्व भी मनाया जाएगा, इसको लेकर मिठाई और गिफ्ट आइटम के कारोबारी काफी खुश हैं।
दिवाली के दिन मिठाई, ड्राई फ्रूट, पटाखा और तमाम तरह के गिफ्ट आइटम खरीदने में शाहजहांपुर वालों ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। दो दिनों तक धनतेरस के मौके पर जहां इलेक्ट्रानिक्स, ऑटो सेक्टर, ज्वैलरी बाजार में लोगों की ज्यादा हलचल थी तो वहीं छोटी और बड़ी दिवाली पर मिठाई, ड्राई फ्रूट, पटाखा आदि का बाजार गुलजार हो गया। शहर की नामचीन मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ रही। शहर में दिवाली के मौके पर मिठाई, पैक मेवा, पटाखा और तमाम तरह के गिफ्ट आइटम एवं अन्य प्रोडक्ट का कारोबार 100 करोड़ रुपये तक पहुंचने का कारोबारियों ने अनुमान लगाया है।
दिवाली पर घर-घर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए लोग अपनी क्षमता के अनुसार मिठाई खरीदते हैं। इसके अलावा एक दूसरे को मिठाई भेंट करने का भी प्रचलन है। शाहजहांपुर में मिठाई की छोटी-बड़ी 1000 से ज्यादा दुकानें हैं। शहर में मिठाई के तमाम ऐसे कारोबारी भी हैं जिन्होंने छोटी दिवाली को ही कई सौ क्विंटल मिठाई बेच दीं।
विज्ञापन
स्टेशन रोड, रोडवेज, जलालनगर बजरिया, सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, कच्चा कटरा, चौक, केरुगंज, दलेलगंज, बरेली मोड पर मिठाई की सैकड़ों दुकानें हैं। एक अंदाजा करें तो पूरे शहर में 300 से 350 दुकानें होगी। पूरे जिले में इनकी संख्या 1000 से अधिक है। इन मिठाई की दुकानों पर दिवाली पर पूजन एवं एक दूसरे को भेंट करने के लिए दिन भर लोगों की भीड़ एकत्र रही। नामी दुकानों पर मिक्स मिठाई का रेट 400 रुपये 550 रुपये किलो तक रहा। जबकि साधारण दुकानों पर मिठाई 300 से 400 रुपये किलो तक बिकी। मेवा आदि से बनी मिठाई दो हजार रुपये किलो तक भी नामी दुकानों पर उपलब्ध रही।
आर्य मिष्ठान भंडार के स्वामी सत्यप्रकाश आर्य ने बताया कि लोगों का सूखी मिठाई के साथ बूंदी के लड्डू पर ज्यादा जोर रहा। छोटी और बड़ी दिवाली पर खूब खरीदारी हुई, अब भाई दूज पर मिठाई की अच्छी बिक्री होगी। शक्ति मिष्ठान भंडार के स्वामी संजीव राठौर ने बताया कि उनके यहां छोटी व बड़ी दिवाली पर लगभग एक लाख रुपये की मिठाई बिक गई, भाई दूज पर इससे ज्यादा खरीदारी की उम्मीद है। बर्तन एवं क्रॉकरी इकाई के जिलाध्यक्ष महेश तुली के अनुसार, धनतेरस व दिवाली पर अच्छा कारोबार हुआ। सदर बाजार में जनरल स्टोर के मालिक नरेश ने बताया कि ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैकेट की डिमांड काफी रही। 500 रुपये से लेकर छह हजार तक के ड्राई फूट के पैकेट इस बार बाजार में उपलब्ध हैं। इसके अलावा अन्य तरह के भी गिफ्ट आइटम दिवाली के एक दिन पहले से बिक रहे हैं। भैया दूज पर उपहार देने का रिवाज होने की वजह से अच्छा कारोबार होने की आस है।
200 करोड़ के करीब रहा बर्तन, सराफा, वाहन व इलेक्ट्रिक बाजार
धनतेरस से लेकर दिवाली तक बर्तन, सराफा, वाहन व इलेक्ट्रिक सामान आदि का बाजार करीब 200 करोड़ रुपये का रहा। सदर बाजार सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद गुप्ता व चौक सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अधिकांश लोगों ने सहालग के लिए जरूरत के हिसाब से आभूषण आदि लिए। ऑटोमोबाइल कारोबारी अनुज कपूर, विनायक अग्रवाल, कार शोरूम के स्वामी अर्पित आदि ने बताया कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक 500 से ज्यादा दो पहिया और 100 के अधिक कारों की बिक्री हुई है।