फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   swami vivekanand

विवेकानंद ने विश्व में बढ़ाया देश का मान

Mon, 12 Jan 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
swami vivekanand
देशवासियों के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती नगर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठियों के माध्यम से लोगों ने विवेकानंद का नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में हुई गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि आज के युग में भारत जैसे देश में विवेकानंद जैसे मनीषियों का महत्व और बढ़ जाता है, क्योंकि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। उन्होंने पूरे विश्व में देश का मस्तक ऊंचा किया। कला संकाय की अध्यक्ष डॉ. रंजना प्रियदर्शिनी ने कहा कि विवेकानंद का पूरा जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी शिक्षाएं पथ प्रदर्शक का काम करती हैं। इससे पूर्व क्विज भी हुई। गोष्ठी में सृष्टि गुप्ता, रजत, रोहित, हेमंत, अरविंद, अंकित आदि छात्रों के अलावा डॉ. शालीन सिंह, डॉ. मधुकर श्याम शुक्ल, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. प्रतिभा, डॉ. श्रीकांत आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी हनुमत धाम में विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष आनंद मिश्रा, चंद्र शेखर खन्ना, बीएस टंडन, अनुराग राठौर, फूलचंद्र आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर सिंजई में पुरातन छात्र परिषद ने युवा दिवस के रूप में विवेकानंद की जयंती मनाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविंद वाजपेयी ने पुरातन छात्र परिषद की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री को अध्यक्ष, रवि मिश्रा-उपाध्यक्ष, रीता आर्या-मंत्री, वंदना चौहान-सहमंत्री, आकाश दीप-कोषाध्यक्ष, आशुतोष आर्य-प्रचार प्रमुख चुने गए। डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजयुमो ने विवेकानंद जयंती को युवा दिवस में मनाते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विधायक के कैंप कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रसाद, ईशपाल सिंह आदि ने विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सभी ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
भारतीय छात्रशक्ति संघ ने जीआईसी छात्रावास में विवेकानंद की जयंती मनाई। इस मौके पर संघ के सह प्रभारी रूपेश वर्मा, अक्षय मिश्रा, अभिषेक पांडेय, आदित्य कुमार, रजत वाजपेयी, सत्यम दीक्षित आदि ने विवेकानंद को नमन करते हुए उनके जीवन दर्शन को याद किया।

भाजयुमो ने जयंती कार्यक्रम में बांटी टी-शर्ट और कैप
शाहजहांपुर। भाजयुमो ने विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर भाजपा के सदस्यता अभियान में 500 से अधिक सदस्य बनाने वाले युवाओं को टीशर्ट और कैप देकर सम्मानित भी किया गया। विधायक के कैंप कार्यालय राजभवन में हुए जयंती कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, महामंत्री डीपी सिंह राठौर, मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान, अजीत सिंह चौहान, दुर्गेश गुप्ता, गौरव शर्मा, अनुज सैनी आदि ने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में अनुज वर्मा, आकाश गुप्ता, ऐश्वर्य अवस्थी, सौरभ सक्सेना, अंकित गुप्ता, प्रभात सक्सेना, अपूर्व ओमर आदि मौजूद रहे।
नेहरू युवा केंद्र की ओर से अकर्रा रसूलपुर में विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद कृष्णा राज ने कहा कि विवेकानंद का जीवन उज्ज्वल नक्षत्र की तरह था, जिसने देश का गर्व करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री अवधेश कुमार वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, संजीव मिश्रा, ओेंकार मनीषी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा संचालित एटीडीसी के कौशल विकास के प्रतिभागियों को छात्रवृत्ति के रूप में सांसद ने दो-दो हजार रुपये भी वितरित किए। सर्वेश वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में आभार लज्जाराम वर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अरविंद मिश्रा, सुशील शुक्ला, राम किशोर, संतोष दीक्षित, सोवरन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
उद्गीथ सेवा समिति की ओर से विवेकानंद जयंती पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। कृष्णा नगर स्थित पीसीएम प्वाइंट पर हुई प्रतियोगिता के तरुण वर्ग में दिव्यांशी दीक्षित ने प्रथम, आशीष गुप्ता ने द्वितीय, प्रशांत राज ने तृतीय, किशोर वर्ग में अनिकेत ने प्रथम, अर्पित गुप्ता ने द्वितीय, हार्दिक ने तृतीय स्थान पाया। समिति के सचिव रामबरन सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर चंद्रबरन सिंह, ओवेश मिश्रा, अमित आदि का योगदान रहा।
ग्लेरिंग पब्लिक हाई स्कूल हथौड़ा बुजुर्ग में सेमिनार के रूप में विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, स्कूल प्रबंधक आशुतोष शुक्ल, सुप्रिया त्रिपाठी आदि ने विचार व्यक्त किए। आयोजन में सीपी गुप्ता, अतुल सिंह, देवेंद्र अवस्थी, सरोज वर्मा, मो. यासिर, सुनील पाटिल आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से महिला सभा की जिलाध्यक्ष मंजुला सक्सेना के आवास पर विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कृपा शंकर सक्सेना, महेश सक्सेना, अर्पण श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना, नीलिमा सक्सेना, नवनीत रंजन आदि ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला।
आर्य महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी, डॉ. आलोक दीक्षित, डॉ. मधु जैन, डॉ. संतोष सक्सेना, डॉ. रुचि द्विवेदी आदि ने विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
जलालाबाद। अभाविप ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर में युवा गोष्ठी का आयोजन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर अभाविप के नगर अध्यक्ष अरूण कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि स्वामी जी ने नर सेवा नारायण सेवा का जो मंत्र दिया उसका सभी को अनुकरण करना चाहिये। इस मौके पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह और आरएसएस के खंड कार्यवाह अरूण ने भी संबोधित किया। पूर्व में स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राहुल, आशीष मिश्रा, अनिल कुमार, अनामिका, ओमवीर, यशवीर आदि मौजूद रहे।

जयंती पर र्हुइं प्रतियोगिताएं
पुवायां। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर स्वामी जी के बताए रास्ते पर चलने की संकल्प लिया गया।
नगर के स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज में स्वामी जी की जयंती और कॉलेज का वार्षिकोत्सव एक साथ मनाया गया। इस दौरान कॉलेज के अलावा कैंब्रिज कांवेंट स्कूल, पुवायां पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इससे पहले पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, विधायक शकुंतला देवी ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सभी प्रवक्ताआें को सम्मानित किया गया। आयोजन में कॉलेज के अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रबंधक शंभूदयाल शर्मा, संजीव मेहरोत्रा, विनायक अग्रवाल, राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

भारतीय युवा मंच के पदाधिकारियों ने स्वामी जी के चित्र पर मल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प निया। इस दौरान प्रदीप बैरागी, विजय वर्मा, गोपाल गुप्ता, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामदास त्रिपाठी ने स्वामी जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया। हरीश्याम गुप्ता, विमल श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश पांडे, अरविंद मिश्र, सतेंद्र दिनकर आदि ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed