फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swami Dayanand awakened the knowledge of Vedas in the country: Chandradev

स्वामी दयानंद ने देश में जागृत किया वेद का ज्ञान : चंद्रदेव

Sat, 14 Feb 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Swami Dayanand awakened the knowledge of Vedas in the country: Chandradev
शाहजहांपुर। टाउनहॉल मार्ग पर आर्य समाज के तत्वावधान में स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्मोत्सव और बोधोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक प्रवक्ता आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि स्वामी दयानंद ने वेद का ज्ञान भारतवर्ष में जागृत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दयानंद स्वामी ने आर्य समाज की स्थापना की। सत्यार्थ प्रकाश जैसा कालजयी ग्रंथ दिया। देश में व्याप्त जातिपात, छुआछूत, भेदभाव को समाप्त करने का प्रयास किया। विधवा विवाह कराकर लाखों महिलाओं का उद्धार किया।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले कन्या गुरुकुल खुलवाए। इसके अलावा समाजहित में अनेक कार्य किए। हम सभी को उनका ऋण उतारने के लिए उनका संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में जितेंद्रनाथ आर्य, भुवनेश गुप्ता, आशा गुप्ता, नरेंद्र मिड्ढा, प्रदीप, चंदन, जगवीर, वंदना सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
भक्त को सही राह दिखाते हैं भगवान : सुरेश



पुवायां। गोमती नदी के पन्नघाट पर चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ में कथा व्यास सुरेशचंद्र मिश्र ने नारद मोह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान हर हाल में भक्त को सही राह दिखाते हैं।




कथा व्यास ने कहा कि एक बार नारद मुनि को कामदेव जीतने का अहंकार हो गया। भगवान विष्णु को पता चलने पर उन्होंने नारद के जाने वाले मार्ग में एक सुंदर नगर बनाकर विश्व मोहिनी नामक राजकुमारी के स्वयंवर की माया रच दी। नारद मुनि विश्वमोहिनी को देखते ही मोहित हो गए और भगवान विष्णु के पास जाकर हरिरूप देने के लिए कहा। विष्णु भगवान ने उनका चेहरा बंदर के जैसा कर दिया। पता चलने पर नारद ने विष्णु भगवान को श्राप दे दिया।



कथा का संदेश है कि भगवान श्राप धारण कर भी भक्त को सच्चे मार्ग पर ले जाते हैं। कथा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed