फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Swami Chinmayanand and District Panchayat President were given the title of Mookhadhiraj

महामूर्ख सम्मेलन-2025: स्वामी चिन्मयानंद और जिला पंचायत अध्यक्ष को दी गई मूर्खाधिराज की उपाधि, देर रात तक चला

Wed, 02 Apr 2025 10:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 10:48 AM IST
सार

शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में महामूर्ख सम्मेलन-2025 का आयोजन मंगलवार को देर रात तक चला। कार्यक्रम में लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। 

विज्ञापन
Swami Chinmayanand and District Panchayat President were given the title of Mookhadhiraj
स्वामी चिन्मयानंद व जिला पंचायत अध्यक्ष को मूर्खाधिराज की उपाधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से महामूर्ख सम्मेलन-2025 का आयोजन मंगलवार को एसएस कॉलेज के सभागार में किया गया। हास्य से भरपूर कार्यक्रम का लोगों ने देररात तक खूब आनंद लिया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने मूर्खाधिराज के चित्र आइना का अनावरण व मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर किया। इस अवसर पर स्वामी चिन्मयानंद व ममता यादव को मूर्खाधिराज की उपाधि से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीएम योगी बने शिक्षक: बरेली में बच्चों को अनुशासन और मेहनत की दी सीख, चॉकलेट बांटी... सेल्फी भी ली; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्र, जेल अधीक्षक मिजाजीलाल, समाजसेवी ज्योति गुप्ता को मूर्ख शिरोमणि की उपाधि से अलंकृत किया गया। इस बीच कवि देवेंद्र दीक्षित, हेमा पांडेय, विजय तन्हा को बज्र मूर्ख की उपाधि दी गई। कवि इंदू अजनबी को जब मूर्ख संचालक की उपाधि दी तो खूब तालियां बजीं। 

स्वागत संबोधन मूर्ख संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, डॉ. अनुराग अग्रवाल, गुरुप्रकाश होरा, आशापाल, शशि गुप्ता, डॉ. केके शुक्ला, त्रिलोकीनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed