{"_id":"68eaafa971bdc1467e0c653b","slug":"swadeshi-mela-will-help-in-increasing-the-income-of-local-artisans-finance-minister-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-154881-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय कारीगरों की आमदनी बढ़ाने में मददगार होगा स्वदेशी मेला : वित्त मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय कारीगरों की आमदनी बढ़ाने में मददगार होगा स्वदेशी मेला : वित्त मंत्री
विज्ञापन
जीआईसी क्रीड़ा मैदान में स्वदेशी मेले में लगे स्टाल का निरीक्षण करते वित्त मंत्री। स्रोत : सूच
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित स्वदेशी मेले का वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने मेले में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। वित्त मंत्री ने कहा कि स्वदेशी मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और कारीगरों की आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि तीन वर्षों से नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो की सफलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जनपदों में नौ से 18 अक्तूबर तक स्वदेशी मेला आयोजित कराने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य है कि स्वदेशी बनी वस्तुओं का उपभोग हो। जिससे भारत आर्थिक स्थिति में मजबूत बने।
जनपद ओडीओपी के अंतर्गत जरी-जरदोजी से बने समान को उत्पादक मेले में शो करें, उनके लिए अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि जिस दिन अमेरिका ने टैरिफ लगाने की बात कही, प्रधानमंत्री ने जीएसटी कम करके लोगों को बहुत बड़ी राहत देने का कार्य किया।
विज्ञापन
जीएसटी कम होने का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है। स्वदेशी मेले का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सीधा बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आमदनी बढ़ाना और वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूती देना है। इस दौरान वित्त मंत्री ने 1315 स्वयं सहायता समूह को सीआईएफ फंड की धनराशि 19,72,50000 तथा 350 स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड की धनराशि 10500000 के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए।
साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड/ माटीकला बोर्ड के लाभार्थियों को भी प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से स्वदेशी मेले में आकर भरपूर लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर आदि मौजूद रहे।