फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspicion was raised on Prashant by sending Uttam to the shop to buy Gutka

Shahjahanpur News: उत्तम को गुटका खरीदने के लिए दुकान पर भेजने से प्रशांत पर गहराया था शक

Thu, 23 Feb 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Suspicion was raised on Prashant by sending Uttam to the shop to buy Gutka
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के मीरवैश्यपुर में आठ वर्षीय उत्तम सिंह की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने उसके सगे चचेरे भाइयों प्रशांत और पंकज को गिरफ्तार किया है। मास्टरमाइंड प्रशांत ने अपनी प्रेमिका के मामा को फंसाने के लिए उत्तम की हत्या की योजना बनाई थी। गांव की दुकान से सुराग लगने और 14 डिजिट की कॉल करने से प्रशांत फंस गया। पुलिस ने दोनों भाइयों को नाले के पास से साक्ष्य मिटाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस बजे नन्हे सिंह का आठ वर्षीय पुत्र उत्तम सिंह लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव अपने ही खेत में पड़ा मिला था। पुलिस तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या होना मान रही थी। प्रशांत ने 14 डिजिट का स्क्रीन शॉट देकर पुलिस को उलझाने का प्रयास किया, लेकिन सीडीआर में कॉल नहीं मिली। एसपी एस. आनंद ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रशांत की तीन साल पहले ननिहाल आई लड़की से दोस्ती हो गई थी। उसे मोबाइल खरीदकर भी दिया था, लेकिन विवाद होने के बाद वापस ले लिया था।
विज्ञापन

विवाद में लड़की के मामा ने रुपये लेकर समझौता किया था। उसके मामा ने खुद भूसे में आग लगाकर आरोप उसके ऊपर लगा दिया। इसके चलते उसे 30 हजार रुपये देने पड़े थे। लड़की भी प्रशांत को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी थी। इसलिए उसने चचेरे भाई के साथ मिलकर घटना को अंजाम देकर प्रेमिका के मामा पर आरोप रखने का प्लान तैयार किया था। पुलिस के मुताबिक नन्हें सिंह भतीजे प्रशांत पर काफी विश्वास करते थे। प्रशांत का मानना था कि उसके कहने पर नन्हें उसके विरोधियों को फंसा देंगे। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
गुटका लेने न भेजता तो जल्दी पकड़ में न आता प्रशांत
अनपढ़ प्रशांत जब अपने चाचा के बेटे उत्तम को उसकी हत्या करने के लिए गन्ने के खेत की ओर ले जा रहा था तो रास्ते में उसने उत्तम को 50 रुपये देकर किसी दूसरे के नाम से गुटका लाने के लिए भेजा। गुटका न मिलने पर वह लौट आया। अंतिम बार पान की दुकान वाले ने उत्तम को देखा था। पुलिस ने पूछताछ की तो संदेह हुआ कि जिस व्यक्ति से रंजिश चल रही है, उसके कहने पर तो उत्तम गुटखा लेने नहीं जाता। ऐसे में प्रशांत के ऊपर शक गहराता चला गया।


रात होने का इंतजार किया, फिर दिया घटना को अंजाम
एसपी एस. आनंद ने बताया कि प्रशांत और पंकज ने सरिया को नुकीली बनाकर दो दिन पहले ही रख लिया था। उसी नुकीली चीज से हत्या करने के बाद तंत्र-मंत्र जैसा दिखाने का प्रयास किया। अंधेरा होने पर दोनों ने बोरे में शव को लपेट कर गन्ने के खेत में डाल दिया। अगले दिन 14 डिजिट के नंबरों से कॉल आने की बात बताकर गुमराह किया। पुलिस ने उसका मोबाइल चेक किया तो कई आपत्तिजनक एप, चैटिंग, एप्लीकेशन, फोटो मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed