फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspicion of murder of a laborer who had gone to Punjab

Shahjahanpur News: पंजाब गए मजदूर की हत्या की आशंका

Mon, 17 Aug 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder of a laborer who had gone to Punjab
मदनापुर के भेदसराय गांव निवासी वीर बहादुर के लापता होने पर थाने जाते परिजन। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : Archive
शाहजहांपुर। पंजाब में मजदूरी करने गए मदनापुर के भेदसराय गांव निवासी वीर बहादुर सिंह लापता हो गए। परिजनों ने रविवार की दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से थाने पहुंचकर हत्या की आशंका जताई। कुछ लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

वीर बहादुर ठेकेदार के साथ पानी की टंकी पर मजदूरी करते हैं। करीब 15 दिन पूर्व गांव के लोगों के साथ पंजाब प्रांत के अमृतसर में मजदूरी करने के लिए गए थे। नौ अगस्त से वीर बहादुर का परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं हुआ। परिजनों ने पंजाब के अमृतसर में वीर बहादुर की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

इधर, मदनापुर थाने में भी सूचना दी। छह दिन बीतने के बाद भी परिजनों को कोई सटीक जानकारी नहीं मिली। रविवार दोपहर परिजनों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मदनापुर थाने पहुंचकर अनहोनी की आशंका जताई। इस बीच जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने परिजनों को समझाया। ठेकेदार के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने लापता मजदूर के परिजनों को आश्वासन देते हुए शांत कराया। उन्होंने बताया कि युवक पंजाब से लापता है। वहां पंजाब के अमृतसर में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। मामले की जांच के लिए मदनापुर थाने से भी एक दरोगा व दो सिपाहियों को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed